राज्य समाचार

दिखाया गया है 6,411 चीज़े में से 4,541-4,550 ।
कल्पतरू ने किया प्रमाण पत्र वितरण समारोह का आयोजन
  • Post by Admin on Sep 06 2024

मुजफ्फरपुर : कल्पतरू प्रोजेक्ट्स इंटरनेशनल लिमिटेड के तत्वावधान में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, मुजफ्फरपुर पश्चिमी, ठीकहां (मोतीपुर) में आयोजित दो माह के प्रशिक्षण शिविर के सफल प्रतिभागियों के बीच शुक्रवार को प्रमाण पत्र वितरण समारोह आयोजित किया गया।  समारोह के दौरान संस्थान के प्राचार्य मनीष कुमार ने इस तरह के प्रशिक्षण शिविरों को युवाओं के भविष्य के ल   read more

पूर्व मंत्री अजीत कुमार ने किया 200 केवीए ट्रांसफार्मर का उद्घाटन, किसानों को बड़ी राहत
  • Post by Admin on Sep 06 2024

मुजफ्फरपुर : कांटी क्षेत्र के असनगर गांव में शुक्रवार को राज्य के पूर्व मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अजीत कुमार ने विद्युत विभाग द्वारा लगाए गए 200 केवीए ट्रांसफार्मर का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस ट्रांसफार्मर के चालू होने से लंबे समय से बिजली की समस्या से जूझ रहे स्थानीय उपभोक्ताओं और किसानों को बड़ी राहत मिली है।  इस क्षेत्र में पहले से एग्रीकल्चर कनेक्शन होने   read more

आत्मा के सौजन्य से 33 बकरी पालकों को कांके में प्रशिक्षण
  • Post by Admin on Sep 06 2024

लखीसराय : कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण (आत्मा) के सौजन्य से लखीसराय जिले के 33 बकरी पालकों का एक दल उन्नत नस्ल के बकरी पालन का प्रशिक्षण लेने के लिए रांची के कांके स्थित बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के प्रशिक्षण संस्थान भेजा जाएगा। यह तीन दिवसीय प्रशिक्षण 18 से 20 सितंबर तक आयोजित होगा, जिसमें इन किसानों को बकरी पालन से जुड़ी आधुनिक तकनीकों और बेहतर नस्लों के प्रबंधन की जानका   read more

आधार कार्ड संचालकों पर सख्ती, प्रतिदिन 100 आधार कार्ड बनाने का लक्ष्य
  • Post by Admin on Sep 06 2024

लखीसराय : शुक्रवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी यदुवंश राम के कार्यालय कक्ष में आयोजित राजा स्तरीय वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव (एसीएस) एस सिद्धार्थ ने विभिन्न दिशा-निर्देश जारी किए। मुख्य रूप से आधार कार्ड निर्माण में तेजी लाने और ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर बच्चों की एंट्री सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। शिक्षा विभाग द्वारा संचालित निशुल   read more

राष्ट्रीय लोक मोर्चा की जिला स्तरीय बैठक में संगठन विस्तार और सदस्यता अभियान पर चर्चा
  • Post by Admin on Sep 06 2024

लखीसराय : शुक्रवार को जिला मुख्यालय स्थित नया बाजार लाली पहाड़ी के निकट कुशवाहा मार्केट के सभागार में राष्ट्रीय लोक मोर्चा की जिला स्तरीय बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के जिला अध्यक्ष विनोद कुमार कुशवाहा ने की। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन विस्तार और जिले में चल रहे सदस्यता अभियान की समीक्षा करना था। बैठक के प्रारंभ में पार्टी द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्   read more

100 दिन जागरूकता अभियान के तहत सखी वार्ता का आयोजन
  • Post by Admin on Sep 06 2024

लखीसराय : कस्तुरबा गांधी बालिका विद्यालय, रामगढ़ में संकल्प हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वीमेन योजना के अंतर्गत 100 दिन के विशेष जागरूकता अभियान के तहत कानूनी जागरूकता कार्यक्रम "सखी वार्ता" का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की वार्डन सह शिक्षिका वीणा कुमारी ने की। कार्यक्रम की शुरुआत वार्डन वीणा कुमारी द्वारा जिला हब और उड़ान परियोजना के सभी कर्मियों   read more

डीटीओ का वाहन चेकिंग और जागरूकता अभियान तीसरे दिन भी जारी
  • Post by Admin on Sep 05 2024

लखीसराय : सड़क सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन द्वारा की गई बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार, जिला परिवहन पदाधिकारी मुकुल पंकज मणि के नेतृत्व में वाहन चेकिंग और जागरूकता अभियान जारी है। यह अभियान मंगलवार को बायपास पुल से शुरू हुआ था और तीसरे दिन गुरुवार को लखीसराय-सिकंदरा राजकीय पथ पर रामगढ़ चौक के पास प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के निकट चलाया गया। जिला परिवहन पदाधिकारी   read more

आधार निर्माण केंद्र का औचक निरीक्षण, 14 निःशुल्क आधार केंद्र होने के बावजूद लक्ष्य अधूरा
  • Post by Admin on Sep 05 2024

लखीसराय : जिले के सरकारी और निजी विद्यालयों के बच्चों के लिए 14 निःशुल्क आधार कार्ड निर्माण केंद्र खोले गए थे, लेकिन इसके बावजूद निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त नहीं किया जा सका है। इसको लेकर समग्र शिक्षा अभियान के डीपीओ दीप्ति के निर्देशानुसार, मंगलवार को समग्र शिक्षा अभियान, लखीसराय के जिला परियोजना प्रबंधक चंदन कुमार और एमआईएस प्रभारी अतीकुर रहमान ने जिला मुख्यालय स्थित   read more

सखी वार्ता कार्यक्रम का आयोजन, नारी शक्ति योजनाओं पर विशेष चर्चा
  • Post by Admin on Sep 05 2024

लखीसराय : महिला एवं बाल विकास निगम के तत्वावधान में हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ विमेन योजना के तहत 100-दिन विशेष जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत जिला परिषद सभागार में सखी वार्ता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला परियोजना प्रबंधक डॉ. मनोज कुमार सिन्हा ने की। इस दौरान उड़ान परियोजना के जिला समन्वयक आरीफ हुसैन भी मौजूद रहे।  कार्यक्रम के दौरान मुख्यम   read more

मुजफ्फरपुर में अल्पवृष्टि के कारण किसानों को मिल सकेगा डीजल अनुदान
  • Post by Admin on Sep 05 2024

मुजफ्फरपुर : जिला में अल्पवृष्टि के प्रभाव को कम करने के लिए किसानों को सिंचाई की सुविधा प्रदान करने हेतु डीजल अनुदान की योजना के तहत महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। हाल ही में, जिले में 11,435 किसानों को कुल 18,654,032.38 रुपये का डीजल अनुदान प्रदान किया गया है। इस कदम से किसानों को सिंचाई के लिए आवश्यक डीजल की लागत को कम करने में मदद मिलेगी, जिससे फसलों की सुरक्षा और उत्पादन में सुधार होग   read more