राज्य समाचार
- Post by Admin on Aug 17 2026
उज्जैन : सावन के तीसरे सोमवार को महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग में बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे। इसी दौरान हरसिद्धि मंदिर के सामने बैरिकेडिंग वाले क्षेत्र में अचानक भीड़ का दबाव बढ़ने से भगदड़ जैसे हालात बन गए। इस घटना में कई श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ गई, जबकि कुछ लोगों के घायल होने की भी सूचना है। मौके पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने स्थिति को संभालते हुए read more
- Post by Admin on Aug 17 2026
लखीसराय : सावन की तीसरी सोमवारी पर लखीसराय के प्रसिद्ध अशोकधाम मंदिर में सोमवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। जलाभिषेक के लिए उमड़ी भारी भीड़ के बीच भगदड़ मचने से सात महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि करीब 19 लोग घायल बताए जा रहे हैं। जिला प्रशासन ने सात मौतों की पुष्टि की है। घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है और उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर भेजे जाने की जानकà read more
- Post by Admin on Aug 17 2026
मुजफ्फरपुर : तीसरी सोमवारी के शुभ अवसर पर एएसजीआई हॉस्पिटल की ओर से रविवार शाम से सोमवार सुबह तक कांवरियों की सेवा के लिए विशेष शिविर लगाया गया।कार्यक्रम का उद्घाटन डॉ. अमरेंद्र कुमार ने किया। उन्होंने कांवरियों की सेवा को धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारी का भी महत्वपूर्ण हिस्सा बताया। शिविर में कांवरियों को आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ उà read more
- Post by Admin on Aug 16 2026
लखीसराय : चानन प्रखंड की भलुई पंचायत के महाजन्मा जनजातीय गांव में पहाड़ी क्षेत्र को ‘वैली ऑफ हर्बल गार्डन’ के रूप में विकसित करने की पहल शुरू की गई है। जिला प्रशासन, कृषि विभाग के उद्यान निदेशालय और बिहार कृषि विश्वविद्यालय के संयुक्त प्रयास से इस प्राकृतिक वैली में दुर्लभ औषधीय पौधों का रोपण कर परियोजना का शुभारंभ किया गया। इस दौरान जिला पदाधिकारी, उप विकास आयुक read more
- Post by Admin on Aug 16 2026
लखीसराय : सावन के पावन महीने में जहां लोगों को रिमझिम बारिश और सुहाने मौसम की उम्मीद रहती है, वहीं इन दिनों जिले में मौसम का बदला मिजाज लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। कभी तेज धूप, तो कभी हल्की बारिश और उसके बाद बढ़ती उमस ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। चिपचिपाती गर्मी के कारण घरों में एसी, कूलर और पंखे भी अपेक्षित राहत नहीं दे पा रहे हैं। मौसम में लगातार हो रहे बठread more
- Post by Admin on Aug 16 2026
मुजफ्फरपुर : धर्मसम्राट स्वामी करपात्री जी महाराज की तपोभूमि श्री धर्मसंघ शिक्षामण्डल, दुर्गाकुंड में रविवार को ‘करपात्र प्राकट्य महोत्सव’ के अंतर्गत अखिल भारतीय शास्त्र संगोष्ठी का आयोजन किया गया। ‘समग्र शिक्षा एवं धर्मसम्राट की दृष्टि’ विषय पर आयोजित संगोष्ठी में बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. दिनेश चन्द्र राय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। read more
- Post by Admin on Aug 16 2026
मुजफ्फरपुर: केंद्रीय विद्यालय सीआरपीएफ झपहाँ, मुजफ्फरपुर में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सीआरपीएफ के डीआईजी, जीसी सीआरपीएफ श्री राकेश कुमार तथा कमांडेंट श्री अजय रजनीकर और श्री दिनेश सिंह उपस्थित रहे। विद्यालय की प्राचार्या मंजू देवी सिंह ने पुष्पगुच्छ भेंट कर मुख्य अतिथि एवठread more
- Post by Admin on Aug 16 2026
मुजफ्फरपुर: स्वतंत्रता दिवस की संध्या पर स्केटिंग एकेडमी के बच्चों ने शहर में अनूठी पहल करते हुए स्केटिंग के साथ तिरंगा यात्रा निकाली। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर स्केटिंग करते छोटे बच्चों का उत्साह और देशभक्ति देखते ही बन रही थी। बच्चों ने ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के नारों के साथ शहर की सड़कों पर स्केटिंग की, जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटी और सभी नà read more
- Post by Admin on Aug 15 2026
मुजफ्फरपुर : पोद्दार इंटरनेशनल स्कूल, मुजफ्फरपुर में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, उत्साह और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्राचार्य द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराने और राष्ट्रगान के साथ हुई। इस दौरान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। read more
- Post by Admin on Aug 15 2026
मुजफ्फरपुर: डेफेंसेजाडे ऑफिसर्स अकादमी, मुजफ्फरपुर में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास, देशभक्ति और उत्साह के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार राज्य पूर्व सैनिक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष राम प्रवेश सिंह तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, भगवानपुर सेवा केंद्र की केंद्र प्रमुख बी.के. मीरा मौजूद रही read more