राज्य समाचार

दिखाया गया है 5,355 चीज़े में से 3,621-3,630 ।
अक्षय ऊर्जा दिवस के अवसर पर लंगट सिंह कॉलेज में नई पहल की शुरुआत
  • Post by Admin on Aug 20 2024

मुजफ्फरपुर: नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों के उपयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मनाए गए अक्षय ऊर्जा दिवस के अवसर पर लंगट सिंह कॉलेज में एक महत्वपूर्ण पहल की शुरुआत की गई। कॉलेज परिसर में स्थित सभी पारंपरिक वेपर लाइटों को सौर ऊर्जा से संचालित वेपर लाइटों से बदलने की परियोजना का शुभारंभ राजेंद्र स्मृति पार्क में किया गया। इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य प्रो. ओमप्रकाश राय ने इस क   read more

राजीव गांधी की 80वीं जयंती के अवसर पर परिचर्चा का आयोजन
  • Post by Admin on Aug 20 2024

मुजफ्फरपुर : पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 80वीं जयंती के अवसर पर जिला कांग्रेस कार्यालय तिलक मैदान में एक परिचर्चा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार मुकुल ने राजीव गांधी के विज्ञान, प्रौद्योगिकी और समग्र विकास के प्रति व्यापक दृष्टिकोण पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पंचायती राज को सशक्त बनाने का राजीव गांधी का दृढ़ संकल्प ही था, जिसके परिणामस्   read more

बिहार शोध संवाद की केंद्रीय समिति ने भारत बंद के आह्वान को दिया समर्थन
  • Post by Admin on Aug 20 2024

मुजफ्फरपुर : बिहार शोध संवाद की केन्द्रीय समिति की एक बैठक मंगलवार को मालीघाट में आयोजित की गई, जिसमें 21 अगस्त को होने वाले भारत बंद को समर्थन देने का निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता केन्द्रीय समिति के अध्यक्ष अनिल प्रकाश ने की, जिन्होंने बताया कि सामाजिक समता और न्याय के संवैधानिक प्रावधानों को समाप्त करने के षड्यंत्रों के विरोध में यह भारत बंद आयोजित किया जा रहा है।   read more

श्रावणी पूर्णिमा के पावन अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन
  • Post by Admin on Aug 20 2024

मुजफ्फरपुर : श्रावणी पूर्णिमा के पावन अवसर पर शास्त्री नगर खादी भंडार चौक स्थित बाबा कोशलेश्वर नाथ शिवालय मंदिर और श्री दुर्गा मंदिर प्रांगण में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन अनिल महाकाल ग्रुप द्वारा किया गया, जिसमें मोहल्ले और शहर के हजारों लोग शामिल हुए। कार्यक्रम से पहले राहुल ग्रुप द्वारा बाबा बर्फानी का महाश्रृंगार और पूजन स   read more

विश्व प्रसिद्ध केसरिया बौद्ध स्तूप की हो रही उपेक्षा, उद्घाटन के बाद से धूल फांक रही प्रतिमा
  • Post by Admin on Aug 20 2024

पूर्वी चंपारण (मधुरेश प्रियदर्शी) : देश-विदेश के पैमाने पर पूर्वी चंपारण जिले का केसरिया दुनिया के सबसे बड़े बौद्ध स्तूप के लिए प्रसिद्ध है. भगवान बुद्ध की याद में बनाए गये केसरिया बौद्ध स्तूप को देखने के लिए प्रतिवर्ष हजारों की संख्या में देशी और विदेशी पर्यटक यहां आते हैं. लेकिन हैरत की बात तो यह है कि बौद्ध स्तूप के लिए दुनिया भर में सुप्रसिद्ध केसरिय   read more

सुपौल: फूड प्वाइजनिंग से 250 पुलिस जवान बीमार, सल्फास की पुड़िया मिलने का आरोप
  • Post by Admin on Aug 18 2024

सुपौल : जिले के भीमनगर स्थित बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस बल की 12वीं और 15वीं बटालियन में ट्रेनिंग कर रहे लगभग 250 जवानों की तबीयत अचानक खराब हो गई। फूड प्वाइजनिंग के कारण ये जवान रविवार को बीमार पड़ गए, जिसके बाद उन्हें वीरपुर अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जवानों ने गंभीर आरोप लगाए हैं कि उन्हें जो भोजन दिया गया, उसमें सल्फास की पुड़िया मिली थी। खराब खाने से बिगड़ी तबीयत   read more

कोलकाता गैंगरेप एवं हत्या के विरोध में स्वास्थ्यकर्मियों ने निकाला कैंडल मार्च, ममता बनर्जी से इस्तीफा की मांग
  • Post by Admin on Aug 18 2024

पूर्वी चंपारण । मधुरेश प्रियदर्शी : पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में डॉ. मोमिता देबनाथ की गैंगरेप के बाद निर्ममता पूर्वक की गई हत्या के खिलाफ बिहार में भी लोगों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है. इसी कड़ी में रविवार की शाम पूर्वी चंपारण जिले के केसरिया में स्वास्थ्यकर्मियों, समाजसेवियों एवं युवाओं ने संयुक्त रुप से कैंडल मार्च निकाला. कैंडल मार्च   read more

मुजफ्फरपुर दुष्कर्म और नृशंस हत्या मामले में सांसद पप्पू यादव ने जताई कड़ी नाराजगी, पीड़ित परिवार को दी आर्थिक मदद
  • Post by Admin on Aug 18 2024

मुजफ्फरपुर : पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने मुजफ्फरपुर जिले के पारु थाना अंतर्गत लाल छपरा पंचायत के गोपालपुर गांव में पीड़ित गोनर राम और उनके परिजनों से मुलाकात की। इनकी बेटी की हाल ही में दुष्कर्म के बाद नृशंस हत्या कर दी गई थी। इस जघन्य अपराध में मृतक के शरीर के अंगों को काटे जाने की बात भी सामने आई थी। सांसद पप्पू यादव ने पीड़ित परिवार से मिलकर गहरी   read more

कलाकृति आर्ट स्टूडियो के कलाकारों ने दुष्कर्म के खिलाफ चित्र और फेस पेंटिंग से जताया विरोध
  • Post by Admin on Aug 18 2024

मुजफ्फरपुर : रविवार की शाम मुजफ्फरपुर के जुब्बा सहनी पार्क के निकट कलाकृति आर्ट स्टूडियो के कलाकारों ने कोलकाता और मुजफ्फरपुर में हाल ही में हुए दुष्कर्म की घटनाओं के विरोध में अनोखे तरीके से प्रदर्शन किया। उन्होंने चित्रों और फेस पेंटिंग के माध्यम से अपनी नाराजगी और दुख व्यक्त किया, जिससे समाज में जागरूकता फैलाने का प्रयास किया गया। कलाकारों ने अपने चित्रों के   read more

मूकबधिर विद्यालय में रक्षाबंधन पर्व आयोजित
  • Post by Admin on Aug 18 2024

मुजफ्फरपुर : इनरव्हील क्लब मुजफ्फरपुर ने मूकबधिर विद्यालय में जाकर वहां के बच्चों के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया। क्लब की सदस्यों ने मूकबधिर बच्चों को राखी बाँधी और उनके बीच मिठाइयाँ बाँटी । इस दौरान बच्चों के चेहरे पर खुशी की झलक स्पष्ट दिखाई दे रही थी और वे बेहद प्रसन्न थे। इस अवसर पर क्लब की अध्यक्ष रूपा सिन्हा, सचिव प्रीती राज, पूर्व अध्यक्ष रीना सिंह और सुधा सिंह,   read more