सेवानिवृत्त नगर परिषद कर्मी भुनेश्वर यादव का निधन
- Post By Admin on Feb 13 2025
लखीसराय : सदर प्रखंड के बिलोरी गांव निवासी समाजसेवी भुनेश्वर यादव का बीते मंगलवार को उनके पैतृक आवास पर निधन हो गया। 80 वर्षीय भुनेश्वर यादव नगर परिषद लखीसराय में कर संग्रहकर्ता के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। वे पूर्व स्वतंत्रता सेनानी स्व. चंद्रदेव प्रसाद यादव के पुत्र थे।
पुत्र रणवीर कुमार यादव ने बताया कि वे पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे और अपने पीछे तीन पुत्रों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए। उनके निधन से गांव सहित जिले के राजनीतिक, सामाजिक कार्यकर्ताओं और बुद्धिजीवी वर्ग में शोक की लहर है।
उनकी लोकप्रियता के कारण अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। समाज के लोगों ने उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताते हुए उनके सामाजिक योगदान को याद किया।