राज्य समाचार

दिखाया गया है 5,698 चीज़े में से 2,721-2,730 ।
टीबी से उबरे गोपी ने ईंट-भट्टे के मजदूरों को दी सावधानी बरतने की सलाह
  • Post by Admin on Nov 29 2024

लखीसराय : जिले के पत्नेर गांव के निवासी गोपी कुमार अपने परिवार की आजीविका के लिए ईंट-भट्टे पर काम करते हैं। उन्होंने अपनी बीमारी के अनुभव को साझा करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। गोपी ने बताया कि कुछ समय पहले उन्हें बुखार और खांसी की शिकायत हुई। इसे मामूली बीमारी समझकर उन्होंने स्थानीय डॉक्टर से इलाज करवाया। बुखार तो ठीक हो गया लेकिन खांसी बढ़ती गई। कमजोरी और   read more

14 दिसंबर को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए बैठक, सुलह-समझौते पर जोर
  • Post by Admin on Nov 29 2024

दरभंगा : आगामी 14 दिसंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश विनोद कुमार तिवारी ने पंचायती राज पदाधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक की। बैठक में विनोद कुमार तिवारी ने ग्राम कचहरी में लंबित सुलहयोग्य वादों के निपटारे के लिए प्रि-काउंसलिंग के जरिए समझौते की प्रक्रिया को बढ़ावा देने का निर्देश दिया। जिला न्यायाधीश ने कहा कि, “   read more

29 नवम्बर को आयोजित होगा जॉब कैम्प, 50 पदों पर चयन
  • Post by Admin on Nov 29 2024

दरभंगा : श्रम संसाधन विभाग, बिहार सरकार और विश्वविद्यालय नियोजन सूचना एवं मार्गदर्शन केन्द्र, दरभंगा के सहयोग से 29 नवम्बर, शुक्रवार को एलएनएमयू, दरभंगा कैम्प्स में एमआरएफ एंप्लॉयबिलिटी ब्रिज द्वारा जॉब कैम्प आयोजित किया जाएगा। यह कैम्प सुबह 11:00 बजे से 4:00 बजे तक चलेगा। जिसमें कुल 50 पदों पर नियुक्ति के लिए साक्षात्कार आयोजित होंगे। इस जॉब कैम्प में 12वीं पास और उससे ऊपर के   read more

आंगनवाड़ी सेविकाओं को 10 लाभुकों को मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना का लाभ दिलाने का लक्ष्य
  • Post by Admin on Nov 29 2024

दरभंगा : मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना के अंतर्गत आंगनवाड़ी सेविकाओं को अपने-अपने क्षेत्र के कम से कम 10 पात्र लाभुकों को योजना का लाभ दिलाने का लक्ष्य सौंपा गया। यह निर्देश जिला पदाधिकारी राजीव रौशन के आदेश पर हायाघाट प्रखंड में आयोजित एक बैठक में दिया गया। बैठक में जिला निबंधन-सह-परामर्श केन्द्र के प्रबंधक विकास कुमार ने आंगनवाड़ी सेविकाओं को योजना के   read more

एटीएम कार्ड हेराफेरी करने वाले अंतर जिला गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार
  • Post by Admin on Nov 29 2024

मुजफ्फरपुर : बिहार पुलिस की सक्रियता और मुजफ्फरपुर सदर थाना पुलिस की सतर्कता के चलते एटीएम कार्ड हेराफेरी में लिप्त अंतर जिला साइबर अपराध गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह कार्रवाई बीते बुधवार को गोबरसही स्थित बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम पर हुई जब संदिग्ध गतिविधि की सूचना पर स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने इन अपराधियों को रंगे हाथ पकड़ा। गिरफ्तार अपराधि   read more

निर्वाचक सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण को लेकर हुई बैठक
  • Post by Admin on Nov 29 2024

दरभंगा : दरभंगा के प्रेक्षागृह में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी राजीव रौशन की अध्यक्षता में निर्वाचक सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी और सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी के साथ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। जिनमें 18-19 आयु वर्ग के निर्वाचकों के नाम जोड़ने, लिंगानुपात में सुधार और 80 वर्ष से अधिक आयु   read more

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच तीसरे चरण के पैक्स चुनाव का आज होगा मतदान, सभी प्रशासनिक तैयारी पूरी
  • Post by Admin on Nov 29 2024

मुज़फ्फरपुर : जिले के मड़वन, सरैया, पारू और कुढ़नी प्रखंडों में आज तीसरे चरण के पैक्स चुनाव के लिए मतदान होगा। यह मतदान सुबह 7 बजे से शाम 4:30 बजे तक निर्धारित है। चुनाव के दौरान 275 मतदान केंद्रों पर मतदान कर्मी तैनात किए गए हैं और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। मतदान कर्मियों को गुरुवार को संबंधित प्रखंड मुख्यालय से मतदान केंद्रों के लिए रवाना कर दिया गया है। जिल   read more

पूर्व मध्य रेल मुख्यालय, हाजीपुर में नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक हुई आयोजित
  • Post by Admin on Nov 29 2024

हाजीपुर : पूर्व मध्य रेल मुख्यालय, हाजीपुर में नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति की पहली बैठक आज आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह ने की। इस बैठक में हाजीपुर नगर स्थित केंद्र सरकार के कार्यालयों और अन्य संस्थानों में राजभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार पर गहन चर्चा की गई। बैठक के दौरान महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह ने कहा, “हमारे कार्यों मे   read more

मंजूनाथ भजंत्री बने रांची के नए उपायुक्त
  • Post by Admin on Nov 29 2024

रांची : मंजूनाथ भजंत्री ने शुक्रवार को रांची के उपायुक्त का पदभार ग्रहण किया। समाहरणालय ब्लॉक-ए स्थित उपायुक्त कार्यालय में वरुण रंजन ने उन्हें पदभार सौंपा। इस अवसर पर जिलास्तरीय अधिकारी भी उपस्थित रहे। मंजूनाथ भजंत्री 2011 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। पदभार ग्रहण करते हुए मंजूनाथ भजंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए प्र   read more

भागलपुर में गंगा नदी पर नए रेल पुल के निर्माण हेतु निविदा आमंत्रित
  • Post by Admin on Nov 29 2024

हाजीपुर : बिहार के भागलपुर में गंगा नदी पर एक नए रेल पुल के निर्माण के लिए निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यह निर्माण विक्रमशिला-कटरिया नई लाइन परियोजना के तहत किया जाएगा। इस परियोजना के तहत विक्रमशिला और कटरिया स्टेशनों के बीच गंगा नदी पर 2.44 किलोमीटर लंबा डबल लाइन वाला एक नया रेल पुल बनाया जाएगा। विक्रमशिला-कटरिया नई लाइन परियोजना के तहत इस पुल के निर्माण के लिए निवि   read more