राज्य समाचार

दिखाया गया है 8,007 चीज़े में से 2,391-2,400 ।
आर. लाल कॉलेज में भ्रष्टाचार का मुद्दा गरमाया, एबीवीपी ने उपमुख्यमंत्री पर लगाए गंभीर आरोप
  • Post by Admin on Aug 23 2025

लखीसराय : आर. लाल कॉलेज में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने बड़ा हमला बोला है। शनिवार को नया बाजार समिति स्थित एक निजी होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में एबीवीपी के जिला संयोजक मनीष यदुवंशी ने कॉलेज प्रशासन और प्रबंधन समिति पर गंभीर आरोप लगाए। मनीष ने दावा किया कि महाविद्यालय में लंबे समय से अवैध वसूली की परंपरा चल रही है और इसके पीछे सीधे त   read more

रेड रन 2025 प्रतियोगिता सम्पन्न, युवाओं को मिला स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश
  • Post by Admin on Aug 23 2025

लखीसराय : बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति के निर्देश पर शनिवार की सुबह गांधी मैदान लखीसराय में रेड रन 2025 प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज शिवसोना के प्रोफेसर डॉ. विजय कुमार की उपस्थिति में हुआ। इस दौड़ प्रतियोगिता में जिले के तीन प्रमुख महाविद्यालय—राजेश्वर लाल महाविद्यालय नई बाजार, क्रयानंद शर्मा महाविद्या   read more

उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की समीक्षा बैठक, बोले – हर पात्र परिवार तक पहुँचेगा योजनाओं का लाभ
  • Post by Admin on Aug 23 2025

लखीसराय : बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा शनिवार को लखीसराय प्रवास पर रहे। इस दौरान उन्होंने जिला अतिथि गृह में जिला पदाधिकारी, योजना विभाग के पदाधिकारियों एवं अंचलाधिकारियों के साथ बैठक कर केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में उपमुख्यमंत्री ने साफ निर्देश दिया कि किसी भी पात्र परिवार को सरकारी योजनाओं से वंचित नहीं र   read more

बड़हिया हत्याकांड : उपमुख्यमंत्री पहुंचे पोस्टमार्टम हाउस, परिजनों को दिया न्याय का भरोसा
  • Post by Admin on Aug 23 2025

लखीसराय : शुक्रवार देर रात बड़हिया में हुए दर्दनाक हत्याकांड से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा खुद देर रात पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और मृतक शत्रुघ्न साव के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने ढांढस बंधाते हुए कहा कि अपराधियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर कठà   read more

पटना में दर्दनाक हादसा : ट्रक और ऑटो की टक्कर में आठ की मौत
  • Post by Admin on Aug 23 2025

पटना : बिहार के पटना जिले के शाहजहांपुर थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक भयानक सड़क हादसा हुआ, जिसमें ट्रक और ऑटो की टक्कर के कारण आठ लोगों की मौत हो गई। मृतकों में सात महिलाएं शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना शाहजहांपुर थाना क्षेत्र के अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री के पास हुई। ट्रक और ऑटो की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और कई यात्री गंभीर रूप से à   read more

इंदौर : सड़कों के नाम बदलने के मामले ने पकड़ा तूल, पार्षद के खिलाफ कार्यवाही के निर्देश
  • Post by Admin on Aug 23 2025

इंदौर : मध्य प्रदेश के इंदौर में रोड के नाम बदलने का मामला चर्चा में है। आरोप है कि स्थानीय कांग्रेस पार्षद फातिमा रफीक खान ने नगर निगम की अनुमति के बिना ही चंदन नगर क्षेत्र की कुछ सड़कों के नाम बदल दिए और नए साइन बोर्ड लगवा दिए। इस मामले की जानकारी मिलते ही मेयर पुष्यमित्र भार्गव ने सख्त रुख अपनाया और पार्षद के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए। मेयर ने स्पष्ट किया कि   read more

पंजाब : एलपीजी टैंकर विस्फोट में 20 से अधिक घायल, एक की मौत
  • Post by Admin on Aug 23 2025

होशियारपुर : होशियारपुर-जालंधर राजमार्ग पर मंडियाला गांव के पास शुक्रवार-शनिवार की मध्य रात्रि एक बड़ा हादसा हुआ, जब एक एलपीजी टैंकर में विस्फोट हो गया। इस हादसे में लगभग 20 लोग गंभीर रूप से झुलस गए और एक व्यक्ति की मौत हो गई। घायलों को तुरंत होशियारपुर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए, होशियारपà   read more

तेलंगाना : वरिष्ठ भाकपा नेता सुधाकर रेड्डी का निधन, राजनीति जगत में शोक की लहर
  • Post by Admin on Aug 23 2025

हैदराबाद : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के वरिष्ठ नेता सुरवरम सुधाकर रेड्डी का शुक्रवार देर रात निधन हो गया। पार्टी सूत्रों ने शनिवार को इसकी पुष्टि की। उनके निधन की खबर से राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई। तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने सुधाकर रेड्डी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुठ  read more

कुदरत का कहर : उत्तराखंड में बादल फटने से मची तबाही, बचाव और राहत कार्य जारी
  • Post by Admin on Aug 23 2025

चमोली : उत्तराखंड के चमोली जिले के थराली विकासखंड में देर रात बादल फटने की घटना ने हड़कंप मचा दिया है। लगातार मूसलाधार बारिश के बाद अचानक हुए इस प्राकृतिक आपदा से क्षेत्र में व्यापक नुकसान हुआ है और कई लोग खतरे में हैं। जानकारी के अनुसार, थराली के कोटडीप, राड़ीबगड़, अपर बाजार, कुलसारी, चेपडो, सगवाड़ा समेत कई गांव प्रभावित हुए हैं। दुकानों और मकानों में मलबा घुस गया है, सड़कॠ  read more

कोलकाता में पीएम मोदी ने दिखाई मेट्रो को हरी झंडी, बोले- भारत बना दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा मेट्रो नेटवर्क
  • Post by Admin on Aug 22 2025

कोलकाता : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कोलकाता में कई मेट्रो परियोजनाओं को जनता को समर्पित किया। उन्होंने जेसोर रोड मेट्रो स्टेशन से नोआपारा-जय हिंद एयरपोर्ट मेट्रो सेवा, सियालदह-एस्प्लेनेड मेट्रो सेवा और बेलेघाटा-हेमंत मुखोपाध्याय मेट्रो सेवा को हरी झंडी दिखाई। इस मौके पर प्रधानमंत्री खुद मेट्रो यात्रा कर यात्रियों और स्कूली छात्रों से बातचीत करते नजठ  read more