राज्य समाचार
- Post by Admin on Dec 17 2025
लखीसराय : हलसी प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार भवन में बुधवार को अनुमंडल पदाधिकारी लखीसराय श्री प्रभाकर कुमार की अध्यक्षता में प्रखंड स्तरीय मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रखंड क्षेत्र से जुड़े विकासात्मक, प्रशासनिक एवं जनहित से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई और संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक से पूर्व पूर्व प्रखंड वà read more
- Post by Admin on Dec 17 2025
गयाजी : बिहार लोक प्रशासन एवं ग्रामीण विकास संस्थान (बिपार्ड) में आयोजित दो दिवसीय मंथन-2025 प्रशासनिक कार्यशाला की शुरुआत बुधवार से हो गई। इस कार्यशाला का उद्घाटन बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया। इस उच्चस्तरीय कार्यशाला में बिहार के सभी जिलों के जिलाधिकारी, प्रमंडलीय आयुक्त (कमिश्नर) और वरीय प्रशासनिक अधिकारी शामिल हो रहे हैं। इससे पहले मुख्यमंत्री पटना से बॠread more
- Post by Admin on Dec 17 2025
लखीसराय : समाहरणालय परिसर, लखीसराय में बुधवार को अग्नि सुरक्षा एवं अन्य आपदाओं से निपटने की तैयारियों को परखने के उद्देश्य से एक व्यापक मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। इस अभ्यास का मकसद आपदा की स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया, आपसी समन्वय और प्रभावी बचाव कार्यों की व्यवहारिक तैयारी का आकलन करना रहा, ताकि किसी भी आकस्मिक घटना के दौरान जन-धन की क्षति को न्यूनतम किया जा सके। ठread more
- Post by Admin on Dec 17 2025
लखीसराय : बिहार सरकार के ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित जल-जीवन-हरियाली मिशन के तहत बुधवार को लखीसराय जिले के हलसी एवं रामगढ़ चौक प्रखंड में प्रखंड स्तरीय क्विज प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्र-छात्राओं में जल संरक्षण, पर्यावरण संतुलन और हरियाली के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। दोनों प्रखंडों से कुल 16 छात्र-छात्राओं का चयन आगà read more
- Post by Admin on Dec 17 2025
पटना : राजधानी के प्रतिष्ठित होटल मौर्या में आयोजित बिहार मेडिकल समिट–2025 के भव्य समारोह में पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान देने वाले ‘ऑक्सीजन बाबा’ डॉ. अविनाश तिरंगा को सम्मानित किया गया। बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार एवं मंत्री संजय टाइगर ने संयुक्त रूप से उन्हें इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) के प्रचार–प्रसार, जनजागरूकता और सतत प्à read more
- Post by Admin on Dec 17 2025
अलवर : राजस्थान के अलवर जिले के रैणी थाना क्षेत्र में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बुधवार अल सुबह एक भीषण हादसा हुआ। रैणी थाना अंतर्गत एक्सप्रेसवे के चैनल नंबर 131.5 पर दिल्ली से जयपुर जा रही एक पिकअप वाहन आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। टक्कर लगने के तुरंत बाद पिकअप में चिंगारी उठी और देखते ही देखते वाहन आग का गोला बन गया। इस हादसे में पिकअप सवार तीन लोगों की जिंदा जलकर मौके पर read more
- Post by Admin on Dec 17 2025
लखीसराय : महिला एवं बाल विकास निगम, लखीसराय के तत्वाधान में संत माइकल स्कूल में 100 दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला परियोजना प्रबंधक डॉ. मनोज कुमार सिन्हा ने की। इस अवसर पर उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं विद्यालय परिवार को बाल विवाह से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्परिणामों की जानक read more
- Post by Admin on Dec 17 2025
लखीसराय : बिहार सरकार के ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित जल-जीवन-हरियाली मिशन के तहत जिला प्रशासन लखीसराय के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को बड़हिया एवं पिपरिया प्रखंडों में प्रखंड स्तरीय जल-जीवन-हरियाली क्विज प्रतियोगिता का आयोजन सफलतापूर्वक किया गया। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं में जल संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा और हरियाली के प्रति जागरूकता बढठread more
- Post by Admin on Dec 16 2025
मथुरा : उत्तर प्रदेश के मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर मंगलवार को भीषण हादसा हुआ। घने कोहरे की वजह से सात बसें और तीन छोटे वाहन आपस में टकरा गए। इस हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई है और कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हादसे पर गहरा दुख जताते हुए मुआवजे का ऐलान किया। इस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष read more
- Post by Admin on Dec 16 2025
मथुरा : उत्तर प्रदेश के यमुना एक्सप्रेस-वे पर मथुरा जिले के अंतर्गत मंगलवार को भीषण हादसा हो गया। घने कोहरे में आठ बसें और तीन छोटे वाहन आपस में टकरा गए, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई है और 25 घायल हो गए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने बताया कि यमुना एक्सप्रेस-वे पर करीब चार बजे 127 माईल स्टोन पर आठ बसें और तीन छोटे वाहन आपस में टकरा गए, जिस कारण उसमें आग लग गई। इस हादस read more