राज्य समाचार

दिखाया गया है 7,092 चीज़े में से 1,721-1,730 ।
मशरूम क्लस्टर घोटाला : महिला समूहों ने लगाए 3.85 करोड़ की गबन के आरोप, उपमुख्यमंत्री के सामने रखी फरियाद
  • Post by Admin on Jul 10 2025

मुजफ्फरपुर : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मुशहरी प्रखंड में बीते शुक्रवार को आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में एक बड़ा खुलासा हुआ। कार्यक्रम में शामिल हुई जीविका समूह की महिलाओं ने मशरूम कलस्टर के नाम पर भारी वित्तीय घोटाले का आरोप लगाते हुए उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के समक्ष शिकायत दर्ज कराई। मनिका गाजी पंचायत की किरण देवी, माला देवी, नगीना देवी, रिंकी देवी, रानी   read more

गुजरात पुल हादसा : मृतकों की संख्या बढ़कर 15, चार अब भी लापता, राहत कार्य जारी
  • Post by Admin on Jul 10 2025

वडोदरा : गुजरात के वडोदरा के पास बुधवार को महिसागर नदी पर बने गंभीरा पुल के ढहने से मचे कोहराम में मृतकों की संख्या बढ़कर 15 हो गई है। बृहस्पतिवार को तीन और शव बरामद होने के बाद यह आंकड़ा सामने आया है, जबकि चार लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य तेज़ी से जारी है। यह हादसा उस वक्त हुआ जब आणंद जिले के मुजपुर के पास स्थित गंभीरा पुल अचानक ढह गया और च   read more

बिहार में मतदाता सूची विवाद पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, याचिकाकर्ता बोले- संवैधानिक अधिकारों का हो रहा उल्लंघन
  • Post by Admin on Jul 10 2025

नई दिल्ली : बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। इसी मुद्दे पर आज सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई हुई, जहां याचिकाकर्ताओं ने चुनाव आयोग की प्रक्रिया को "मनमाना और भेदभावपूर्ण" करार दिया। जस्टिस सुधांशु धूलिया और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की पीठ के समक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता गोपाल शंकरनारायणन ने दलील दी क   read more

बारिश बनी आफत : दिल्ली-NCR, एमपी और महाराष्ट्र में बाढ़ जैसे हालात, जनजीवन अस्त व्यस्त
  • Post by Admin on Jul 10 2025

नई दिल्ली : देश के कई हिस्सों में मॉनसून की बारिश राहत के बजाय आफत बनकर बरस रही है। दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र में तेज बारिश से हालात बिगड़ गए हैं। कई इलाकों में जलभराव और बाढ़ जैसे दृश्य हैं, जबकि अलग-अलग घटनाओं में कई लोगों की जान चली गई है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों के लिए रेड अलर्ट जारी कर दिया है। दिल्ली-एनसीआर: ट्रैफिक जाम,   read more

दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के तेज झटकों से मची अफरा-तफरी, 10 सेकंड तक कांपी धरती
  • Post by Admin on Jul 10 2025

नई दिल्ली : गुरुवार सुबह दिल्ली-एनसीआर के लोगों की नींद भूकंप के तेज झटकों ने तोड़ दी। सुबह करीब 9:04 बजे अचानक धरती हिलने लगी, जिससे पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। रिक्टर स्केल पर 4.4 तीव्रता के इस भूकंप का केंद्र हरियाणा के झज्जर जिले में दर्ज किया गया, जो जमीन से 10 किलोमीटर उत्तर में स्थित था। भूकंप के झटके दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, गाजियाबाद, बहादुरगढ़, भिवानी और   read more

पुडुचेरी में ट्रेड यूनियनों का बंद का दिखा असर, जन-जीवन प्रभावित
  • Post by Admin on Jul 09 2025

पुडुचेरी : केंद्र सरकार की श्रमिक नीतियों के खिलाफ विभिन्न ट्रेड यूनियनों द्वारा आयोजित एक दिवसीय बंद का बुधवार को पुडुचेरी में व्यापक असर देखने को मिला। सुबह 6 बजे से शुरू हुए इस बंद के कारण शहर की परिवहन, व्यापार और शिक्षण व्यवस्था लगभग पूरी तरह ठप रही। बंद का नेतृत्व एआईटीयूसी, सीआईटीयू, टीओएमयूएसए और आईएनटीयूसी जैसी प्रमुख यूनियनों ने किया। उनकी प्रमुख मांगों मे   read more

वडोदरा पुल हादसा : महिसागर नदी पर बना 43 साल पुराना पुल ढहा, 9 की मौत, कई घायल
  • Post by Admin on Jul 09 2025

वडोदरा : गुजरात के वडोदरा जिले में मंगलवार सुबह बड़ा हादसा हो गया, जब महिसागर नदी पर बना 43 साल पुराना गंभीरा पुल अचानक टूट गया। हादसे के वक्त पुल पर कई वाहन मौजूद थे, जो नदी में गिर गए। अब तक 9 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। पुल के टूटने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। प्रशासन ने पुलिस, फायर ब्रिगेड और एनडीआरएफ की टीमों को मौके पर तैनात कर द   read more

हिंदू राष्ट्र और जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग को लेकर राष्ट्र हिंदू फ्रंट करेगा देशव्यापी प्रदर्शन
  • Post by Admin on Jul 09 2025

लखीसराय : 11 जुलाई को राष्ट्र हिंदू फ्रंट के बैनर तले पूरे बिहार समेत देशभर के सभी जिला मुख्यालयों पर जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग और भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करने के उद्देश्य से "चलो कलेक्टरेट" कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह अभियान राष्ट्र हिंदू फ्रंट के राष्ट्रीय नेतृत्व के दिशा-निर्देश में चलेगा, जिसमें संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी, राष्ट्रीय संयोज   read more

पश्चिम बंगाल : विपक्ष का चक्का जाम आंदोलन तेज़, सात प्रदर्शनकारी हिरासत में
  • Post by Admin on Jul 09 2025

कोलकाता : बिहार में विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण (एसआईआर) के विरोध में बुधवार को बुलाए गए विपक्ष के 'चक्का जाम' आंदोलन का असर पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में भी देखने को मिला। सुबह से ही शहर के प्रमुख स्थलों पर वामपंथी छात्र और युवा संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया, जिससे स्थानीय जनजीवन कुछ समय के लिए प्रभावित हुआ। प्रदर्शनकारियों ने जलपाईगुड़ी बस स्टैंड, पोस्ट ऑफिस और   read more

बिहार बंद का दिखा असर : ट्रेनें रुकीं-हाईवे जाम, जनजीवन ठप
  • Post by Admin on Jul 09 2025

पटना : बिहार में बुधवार को महागठबंधन द्वारा आहूत 'बिहार बंद' का व्यापक असर देखने को मिला। सुबह से ही राज्य के विभिन्न जिलों में ट्रेनों की आवाजाही रोक दी गई, राष्ट्रीय राजमार्गों पर चक्का जाम कर दिया गया और बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (SIR) को लेकर छिड़े सियासी संग्राम ने आज राज्यभर को आंदोलित कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने   read more