राज्य समाचार

दिखाया गया है 7,040 चीज़े में से 1,361-1,370 ।
पटना में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक-कार की टक्कर में पांच व्यवसायियों की मौत
  • Post by Admin on Sep 04 2025

पटना : बिहार की राजधानी पटना में बुधवार की देर रात एक भीषण सड़क हादसे में पांच व्यवसायियों की मौत हो गई। परसा बाजार थाना क्षेत्र के सुईथा मोड़ के पास एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और सभी सवारों की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृतक सभी कारोबारी थे, जो कीटनाशक और कृषि उत्पादों का व्यापार करते थे।   read more

सीएम नीतीश कुमार ने किया पितृपक्ष मेले की तैयारियों का निरीक्षण, विष्णुपद मंदिर में की पूजा-अर्चना
  • Post by Admin on Sep 03 2025

गयाजी : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को गयाजी पहुंचकर पितृपक्ष मेले की तैयारियों का औचक निरीक्षण किया और अधिकारियों को व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के लिए कई दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर उन्होंने प्रसिद्ध विष्णुपद मंदिर में पूजा-अर्चना भी की। पितृपक्ष के दौरान लाखों श्रद्धालु पिंडदान और श्राद्धकर्म के लिए देश-विदेश से गयाजी आते हैं। मुख्यमंत्री ने मे   read more

नालंदा विश्वविद्यालय शांति, एकता और अध्यात्म का विश्वव्यापी प्रतीक है : टोबगे
  • Post by Admin on Sep 03 2025

राजगीर : भारत के दौरे पर आए भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे अपनी धर्मपत्नी और उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ बिहार के राजगीर स्थित नालंदा विश्वविद्यालय पहुंचे। कुलपति प्रो. सचिन चतुर्वेदी ने उनका स्वागत किया और विश्वविद्यालय की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहर पर उन्हें विस्तृत जानकारी दी। प्रधानमंत्री टोबगे ने नालंदा विश्वविद्यालय को केवल शिक्षा का केंद्र   read more

लखी महोत्सव-2025 की तैयारियों को लेकर जिला स्तरीय बैठक आयोजित
  • Post by Admin on Sep 03 2025

लखीसराय : जिला समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र की अध्यक्षता में लखी महोत्सव-2025 की तैयारियों को लेकर बुधवार को जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में दिनांक 6 से 7 सितंबर 2025 को आयोजित होने वाले महोत्सव के सफल आयोजन को सुनिश्चित करने के लिए सभी संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। जिला पदाधिकारी ने उपस्थित सभी अधिकारियों से   read more

जल जीवन हरियाली दिवस पर सरकारी जल निकायों को अतिक्रमण मुक्त कराने पर परिचर्चा
  • Post by Admin on Sep 03 2025

लखीसराय : जिला जनसंपर्क कार्यालय लखीसराय की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, जल जीवन हरियाली अभियान के अंतर्गत आज समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में जिला पदाधिकारी श्री मिथिलेश मिश्र की अध्यक्षता में जल जीवन हरियाली दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सरकारी जल निकायों को अतिक्रमण मुक्त कराना और जनता में जागरूकता बढ़ाना था। जल जीवन हरियाली दिवस का आयोजन   read more

स्वास्थ्य पदाधिकारियों के लिए पीसीपीएनडीटी एक्ट पर विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित
  • Post by Admin on Sep 03 2025

लखीसराय : महिला एवं बाल विकास निगम और स्वास्थ्य विभाग, लखीसराय के संयुक्त तत्वाधान में संकल्प हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ विमेन के सहयोग से चल रहे 10 दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान के दूसरे दिन पीसीपीएनडीटी एक्ट (Pre-Conception and Pre-Natal Diagnostic Techniques Act) पर सदर अस्पताल, लखीसराय  में क्षमता निर्माण सत्र का आयोजन किया गया। यह सत्र जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारियों के बीच आयोजित किया गया।   read more

मराठा आरक्षण आंदोलन पर प्रशासन सख्त, प्रदर्शनकारियों के खिलाफ मुकदमे दर्ज
  • Post by Admin on Sep 03 2025

मुंबई : मराठा आरक्षण की मांग को लेकर मुंबई में हुए आंदोलन के बाद अब पुलिस ने सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। आंदोलन के दौरान अवैध जमावड़ा और कानून-व्यवस्था भंग करने के आरोप में मुंबई पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों के खिलाफ मामले दर्ज किए हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मरीन ड्राइव, एमआरए मार्ग, जेजे, कोलाबा और आजाद मैदान समेत कई थानों में अलग-अलग धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।   read more

मंडी भूस्खलन : मलबे में दबे 6 लोगों की मौत, सीएम ने राहत कार्य तेज करने के दिए निर्देश
  • Post by Admin on Sep 03 2025

मंडी : हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सुंदरनगर में मंगलवार शाम हुए भीषण भूस्खलन ने तबाही मचा दी है। इस हादसे में अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है। जानकारी के अनुसार, जंगम बाग बीबीएमबी कॉलोनी में पहाड़ी दरकने से दो घर मलबे में दब गए। राहत कार्य के दौरान मलबे से सुरेंद्र कौर और उनके बेटे गुरप्रीत सिंह के शव छत काटकर निकाले गए। वहीं, डढ़याल निवासी प्रकाश शर्मा का शव उनके स्कूटर   read more

राघव चड्ढा ने बाढ़ प्रभावित पंजाब के लिए सांसद निधि से आवंटित किए 3.25 करोड़ रुपए
  • Post by Admin on Sep 03 2025

चंडीगढ़ : पंजाब में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा आगे आए हैं। उन्होंने अपने सांसद निधि कोष से 3.25 करोड़ रुपए जारी करने की घोषणा की है। राघव चड्ढा ने बताया कि गुरदासपुर जिले में बाढ़ सुरक्षा तटबंधों को मजबूत करने के लिए 2.75 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं, ताकि भविष्य में गांवों को बाढ़ से बचाया जा सके। वहीं, अमृतसर ज   read more

कश्मीर में भारी बारिश का अलर्ट, प्रशासन ने लोगों से की सतर्क रहने की अपील
  • Post by Admin on Sep 03 2025

श्रीनगर : कश्मीर घाटी में लगातार हो रही भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। नदियों और झीलों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है, जिससे निचले इलाकों में खतरे की स्थिति बन रही है। कई स्थानों पर मकानों, सड़कों और पुलों को भी नुकसान पहुंचा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि बुधवार को दोपहर तक भारी बारिश जारी रह सकती है। इसको देखते हुए सं   read more