गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय परिसर में पर्यावरण संरक्षण हेतु लगाए गए सात देव वृक्ष

  • Post By Admin on Apr 04 2026
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय परिसर में पर्यावरण संरक्षण हेतु लगाए गए सात देव वृक्ष

ग्रेटर नोएडा : अखिल भारतीय पर्यावरण प्रांत संयोजक बैठक के अवसर पर शनिवार को गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय परिसर में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए सात पौधों का रोपण किया गया। सुबह सात बजे आयोजित इस कार्यक्रम में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संकल्प लिया गया।

इस अवसर पर पर्यावरण भारती के प्रांत संयोजक रामबिलास शांडिल्य की उपस्थिति में देव वृक्षों के रूप में पीपल, बरगद, पाकड़, आंवला, बिल्व और अशोक सहित कुल सात पौधे लगाए गए। पौधारोपण कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के प्राध्यापक तथा अन्य अधिकारियों और उपस्थित लोगों ने भी भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है और देव वृक्षों का रोपण हमारी सांस्कृतिक परंपरा के साथ-साथ प्रकृति के संतुलन को बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने और पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।