महिला एवं बाल विकास निगम और यूनिसेफ का जागरूकता अभियान समापन

  • Post By Admin on Dec 11 2024
 महिला एवं बाल विकास निगम और यूनिसेफ का जागरूकता अभियान समापन

लखीसराय : महिला एवं बाल विकास निगम और यूनिसेफ के संयुक्त तत्वावधान में जेंडर आधारित हिंसा और 21वीं सदी के कौशल विकास पर केंद्रित कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला 25 नवंबर से शुरू हुए अंतरराष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन पखवाड़े के तहत आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला एवं बाल विकास निगम के जिला परियोजना प्रबंधक डॉ. मनोज कुमार सिन्हा ने की।

डॉ. सिन्हा ने बताया कि जागरूकता अभियान "नई चेतना 3.0" 23 दिसंबर तक जारी रहेगा और इसमें छूटे हुए विभागों और संस्थानों को जोड़ा जाएगा। कार्यक्रम के दौरान केंद्र प्रशासक पूनम कुमारी ने महिलाओं से हिंसा के खिलाफ आवाज उठाने की अपील की और महिला हेल्पलाइन नंबर 181 का उपयोग करने का सुझाव दिया।

उड़ान परियोजना के जिला समन्वयक आरीफ हुसैन ने बच्चों को उनके अधिकारों और कौशल विकास पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता पर बल दिया। इस अवसर पर लैंगिक विशेषज्ञ नवीन कुमार, वित्तीय साक्षरता विशेषज्ञ अमित कुमार और महादलित टोला के किशोर-किशोरी समूह के सदस्य भी मौजूद थे।