सामाजिक कार्यकर्ता राकेश पटेल की स्मृति में श्रद्धांजलि बैठक आयोजित

  • Post By Admin on Jan 08 2026
सामाजिक कार्यकर्ता राकेश पटेल की स्मृति में श्रद्धांजलि बैठक आयोजित

मुजफ्फरपुर : आमगोला निवासी एवं पटेल सेवा संघ के जिला उपाध्यक्ष रहे राकेश कुमार सिंह उर्फ राकेश पटेल की स्मृति में गुरुवार को मालीघाट में सामाजिक संगठन एक्टिविस्ट 100 की ओर से एक श्रद्धांजलि बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता संगठन के संयोजक सोनू सरकार ने की।

इस अवसर पर सोनू सरकार ने बताया कि राकेश कुमार सिंह उर्फ राकेश पटेल का निधन 7 दिसंबर रविवार को हो गया था। वे सामाजिक कार्यों में सक्रिय रूप से जुड़े रहते थे और समाज सेवा के क्षेत्र में उनका योगदान सराहनीय रहा है।

सरला श्रीवास सामाजिक सांस्कृतिक शोध संस्थान के संयोजक एवं कठपुतली कलाकार सुनील कुमार ने कहा कि पुरखा पुरनिया संवाद सह सम्मान कार्यक्रम के माध्यम से गांव-जवार से लेकर देश और समाज के विकास में विशिष्ट योगदान देने वाले नायक-नायिकाओं को हर माह याद किया जाता है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन समाज को अपनी जड़ों और प्रेरणादायक व्यक्तित्वों से जोड़ने का कार्य करते हैं।

स्मृति बैठक में आनंद पटेल, शंभू मोहन प्रसाद, भोला शाह, विक्रम जय नारायण निषाद, लखन कुमार, चंदन कुमार, शिव कुमार, लोक गायिका अनिता कुमारी, पिंकी कुमारी, रोहन कुमार, चंदन कुमार ठाकुर, परफेक्ट सॉल्यूशन सोसाइटी के सचिव अनिल कुमार ठाकुर, अमन चिल्ड्रेन स्कूल की प्राचार्य बबीता ठाकुर, सरला श्रीवास युवा मंडल की अध्यक्ष सुमन कुमारी, शारदा देवी, कांता देवी, आदित्य राज ठाकुर और शिवम कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने राकेश पटेल के सामाजिक योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।