जमशेदपुर: मामला झारखंड से सामने आ रहा है. राज्य के जमशेदपुर में बेकाबू सांड ने दो लोगों की जान ले ली. कहा जा रहा है कि सांड ने बाजार में जमकर उत्पात मचाया. इसी दौरान सांड ने अचानक दो लोगों को उठाकर पटक दिया.
मामला जमशेदपुर के साकची शीतला मंदिर के समीप का है. साकची शीतला मंदिर के समीप सांड ने दो लोगों को उठाकर पटक दिया और मारडाला. मृतकों में से एक की पहचान अशोक अग्रवाल के रूप में कि गई. वहीं दूसरे युवक की पहचान एक गार्ड के रूप में हुए है. बताया जा रहा है कि अशोक अग्रवाल सुबह मॉर्निग वॉक के लिए निकले थे तभी यह हादसा हुआ. इतना ही नहीं सांड ने पुरे बाजार में उत्पात मचाया. इस घटना के बाद बाजार में अफरा-तफरी का मच गई. लोग अपनी जान बचाकर भागते दिखे. लोगों ने इस घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी. सुचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और सांड को घेर कर रखा. इसके बाद सांड को पकड़ कर देय जंगल में जाकर छोड़ दिया.
























