देशभक्ति के रंग में रंगा आरडीएस कॉलेज, 80वें स्वतंत्रता दिवस पर युवाओं को दिया राष्ट्र निर्माण का संदेश

  • Post By Admin on Aug 15 2026
देशभक्ति के रंग में रंगा आरडीएस कॉलेज, 80वें स्वतंत्रता दिवस पर युवाओं को दिया राष्ट्र निर्माण का संदेश

मुजफ्फरपुर : आरडीएस कॉलेज में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। समारोह में कॉलेज के प्राचार्य डॉ. शशि भूषण कुमार ने ध्वजारोहण किया। राष्ट्रगान की गूंज और भारत माता की जय के जयघोष के बीच एनसीसी कैडेट्स ने तिरंगे को सलामी दी।

समारोह को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ. शशि भूषण कुमार ने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले महान स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें यह याद दिलाता है कि आजादी को बनाए रखना और देश को निरंतर आगे बढ़ाना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि देश की सीमाओं पर जब भी कोई चुनौती आती है, हमारे जवान पूरी मजबूती के साथ उसका मुकाबला करते हैं और देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की बाजी लगाने से भी पीछे नहीं हटते। उनके साहस और बलिदान से हमें राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों को निभाने की प्रेरणा मिलती है।

प्राचार्य ने युवाओं को देश का भविष्य और कर्णधार बताते हुए कहा कि उन्हें अपनी ऊर्जा, प्रतिभा और क्षमता का उपयोग राष्ट्र निर्माण में करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य होना चाहिए कि वर्ष 2047 में जब देश आजादी की शताब्दी मनाए, तब हम गर्व के साथ कह सकें कि भारत विकासशील राष्ट्र नहीं, बल्कि पूर्ण विकसित राष्ट्र बन चुका है। इस अवसर पर डॉ. मनोज कुमार ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर समारोह में जोश और उमंग भर दिया। उनके गीतों पर उपस्थित लोगों ने उत्साह के साथ देशभक्ति का जज्बा व्यक्त किया।

कार्यक्रम में राजनीति विज्ञान विभाग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. अरुण कुमार, डॉ. रमेश प्रसाद गुप्ता, डॉ. एमएन रजवी, डॉ. राजीव कुमार, डॉ. आशुतोष मिश्रा, डॉ. जयदीप घोष, डॉ. आलोक त्रिपाठी, डॉ. श्रुति मिश्रा, डॉ. सुमन लता, डॉ. आयशा जमाल, डॉ. कृतिका वर्मा, डॉ. हसन रजा, डॉ. पूनम कुमारी, डॉ. अमीता त्रिवेदी, डॉ. प्रेम लता, डॉ. सौरभ राज, डॉ. ललित किशोर, डॉ. मनीष कुमार शर्मा, डॉ. गणेश कुमार शर्मा, निर्मल कुमार शर्मा, दिगंबर कुमार और मनीष कुमार सहित कॉलेज के शिक्षक, कर्मचारी, एनसीसी कैडेट्स, एनएसएस स्वयंसेवक तथा छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।