श्री बाल हनुमान मंडल में स्वतंत्रता दिवस समारोह, ध्वजारोहण के साथ देशभक्ति का दिखा उत्साह

  • Post By Admin on Aug 15 2026
श्री बाल हनुमान मंडल में स्वतंत्रता दिवस समारोह, ध्वजारोहण के साथ देशभक्ति का दिखा उत्साह

मुजफ्फरपुर : श्री बाल हनुमान मंडल, केदारनाथ रोड स्थित कार्यालय में शनिवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान संस्था के वरीय सदस्य राज कुमार सिंह ने ध्वजारोहण किया।

ध्वजारोहण के बाद उपस्थित सदस्यों ने राष्ट्र के प्रति अपने विचार व्यक्त किए और स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर सुरेश खेतान, प्रमोद सांगनेरिया, कैलाश पालीवाल, विश्वनाथ भारतीय, दिलीप अग्रवाल, आकाश गहानी, सुभाष बिंजराजका, संजय जगनानी, संदीप अग्रवाल, प्रकाश केजरीवाल सहित मंडल के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

सभी सदस्यों ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एक-दूसरे को शुभकामनाएं देते हुए खुशी का इजहार किया। कार्यक्रम के समापन पर सभी सदस्यों के बीच जलेबी और कचौड़ी का नाश्ता कराया गया। आयोजन के दौरान देशभक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा।