संविधान दिवस पर महंत दर्शन दास महिला महाविद्यालय में आयोजित हुई क्विज प्रतियोगिता

  • Post By Admin on Nov 27 2024
संविधान दिवस पर महंत दर्शन दास महिला महाविद्यालय में आयोजित हुई क्विज प्रतियोगिता

मुजफ्फरपुर : महंत दर्शन दास महिला महाविद्यालय की एन.एस.एस. इकाई द्वारा संविधान दिवस के अवसर पर उद्देशिका शपथ समारोह और क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्राओं ने संविधान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की और संविधान की महत्ता पर जोर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत कवि अमलेंदु शुक्ला की रचनाओं से हुई। जिसमें उन्होंने भारतीय संविधान को “राह दिखाने वाला दीपक” बताया। उन्होंने कहा, “मैं भारत का संविधान हूं, तुमको राह दिखाता हूं, पथ की सारी बारीकियां सिखाता हूं,” जो संविधान के महत्व को पूरी तरह से स्पष्ट करता है।

क्विज प्रतियोगिता में 50 छात्राओं ने लिया भाग :
संविधान दिवस के अवसर पर आयोजित क्विज प्रतियोगिता में 50 छात्राओं ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में संविधान से संबंधित सवाल पूछे गए। जिनका उत्तर देते हुए छात्राओं ने अपनी संविधान के प्रति समझ और जानकारी को प्रदर्शित किया। प्राचार्य प्रोफेसर कनुप्रिया ने कार्यक्रम में उपस्थित छात्राओं को युवा सप्ताह के अवसर पर सर्टिफिकेट देने की घोषणा की।

क्विज प्रतियोगिता के विजेताओं की घोषणा :
क्विज प्रतियोगिता के परिणामों की घोषणा की गई। जिसमें अंजली चौधरी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं पल्लवी कुमारी और अनन्या भारती को संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान और शैलजा अग्रवाल को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। विजेता छात्राओं को सम्मानित किया गया और उन्हें सर्टिफिकेट दिए गए।

कार्यक्रम में प्रमुख शिक्षिकाओं की उपस्थिति :
कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर कनुप्रिया, एन.एस.एस. कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अनुराधा सिंह, परीक्षा नियंत्रक डॉ. राकेश रंजन, मीडिया प्रभारी डॉ. देवश्रुति घोष, डॉ. निशा, डॉ. सरिता, डॉ. प्रिया सहित अन्य शिक्षिकाएं और छात्राएं उपस्थित थीं। इस कार्यक्रम के माध्यम से महंत दर्शन दास महिला महाविद्यालय ने संविधान दिवस के महत्व को समझने और संवैधानिक मूल्यों की शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया।