संविधान दिवस पर चंद्रशील विद्यापीठ में विभिन्न गतिविधियों के साथ कार्यक्रम आयोजित
- Post By Admin on Nov 26 2024

मुजफ्फरपुर : मंगलवार को जिले के कांटी स्थित चंद्रशील विद्यापीठ में संविधान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर और प्रिंसिपल की उपस्थिति में कई महत्वपूर्ण गतिविधियों का आयोजन किया गया, ताकि छात्रों को भारतीय संविधान के महत्व और लोकतांत्रिक सिद्धांतों के बारे में जानकारी मिल सके।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिहार प्रदेश के अध्यक्ष और अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन के सदस्य अमरजीत कुमार यादव ने सभा को संबोधित करते हुए बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने भारतीय संविधान की रचना में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के योगदान को याद किया और संविधान के उद्देश्यों और उसकी प्रासंगिकता पर छात्रों को शिक्षित किया।
इस अवसर पर अन्य प्रमुख वक्ताओं ने भी अपने विचार साझा किए। जिनमें रंजय कुमार यादव (प्रदेश महासचिव), कृणाल कुमार जायसवाल (प्रदेश युवा अध्यक्ष), डॉ. के एल सिंह (प्रदेश चिकित्सा उपाध्याय), डॉ. शशि भूषण (प्रदेश प्रभारी), रोहित सिंह (प्रदेश मंत्री) और मोहम्मद जुनैद (जिला अध्यक्ष, मुजफ्फरपुर) शामिल थे। इन सभी ने संविधान के महत्व, लोकतांत्रिक अधिकारों और कर्तव्यों के बारे में अपने-अपने विचार व्यक्त किए।
विद्यालय के प्रिंसिपल ने भी संविधान के महत्व पर एक प्रेरणादायक भाषण दिया और छात्रों से आग्रह किया कि वे संविधान के सिद्धांतों को समझें और उनका पालन करें। इस कार्यक्रम में अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन के सभी मुजफ्फरपुर कार्यकर्ता उपस्थित थे और उन्होंने इस महत्वपूर्ण दिन को समर्पित किया। संविधान दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम ने छात्रों को भारतीय संविधान की बुनियादी धारा और इसके लोकतांत्रिक सिद्धांतों के महत्व के बारे में गहरी समझ प्रदान की और उन्हें अपने अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया।