लोकसभा चुनाव के सफल एवं सुचारू संचालन हेतु 24 कोषांगों का गठन

  • Post By Admin on Apr 02 2024
लोकसभा चुनाव के सफल एवं सुचारू संचालन हेतु 24 कोषांगों का गठन

मुजफ्फरपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी, मुजफ्फरपुर श्री सुब्रत कुमार सेन द्वारा लोक सभा निर्वाचन 2024 के सफल एवं सुचारू संचालन सुनिश्चित करने हेतु जिला स्तर पर कुल 24 कोषांगों का गठन किया गया है। प्रत्येक कोषांग में वरीय प्रभारी पदाधिकारी, नोडल पदाधिकारी तथा सहयोगी पदाधिकारी नामित करते हुए उनके कार्य एवं दायित्व का निर्धारण किया गया है तथा सभी कोषांगों को अपने-अपने स्तर से ससमय कार्य निष्पादन करने का सख्त निर्देश दिया गया है। 

1. कार्मिक -सह- मतगणना कोषांग:- वरीय प्रभारी पदाधिकारी के रूप में श्री मनोज कुमार, अपर समाहर्ता (आ॰प्र॰), मुजफ्फरपुर, नोडल पदाधिकारी के रूप में श्री विनित कुमार, जिला स्थापना उप समाहर्ता, मुजफ्फरपुर, श्री प्रवीण कुमार झा, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी, मुजफ्फरपुर एवं सहयोगी पदाधिकारी के रूप में 07 पदाधिकारी नामित किए गए हैं। साथ ही कई लिपिक, डाटा एंट्री ऑपरेटर, कार्यपालक सहायक, आई.टी. सहायक की भी प्रतिनियुक्ति की गई है।

2. इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन/वी॰वी॰ पैट कोषांग:- वरीय प्रभारी पदाधिकारी के रूप में श्री आशुतोष द्विवेदी, उप विकास आयुक्त, मुजफ्फरपुर, नोडल पदाधिकारी के रूप में श्री संजय कुमार, निदेशक, एन.ई.पी., जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, मुजफ्फरपुर एवं सहयोगी पदाधिकारी के रूप में 06 पदाधिकारी नामित किए गए हैं। साथ ही कई लिपिक, डाटा एंट्री ऑपरेटर, कार्यपालक सहायक, आई.टी. सहायक की भी प्रतिनियुक्ति की गई है।

3. वज्रगृह कोषांग:- वरीय प्रभारी पदाधिकारी के रूप में श्री मनोज कुमार, अपर समाहर्ता (आ॰प्र॰), मुजफ्फरपुर, नोडल पदाधिकारी के रूप में श्री नन्द किशोर चौधरी, अपर नगर आयुक्त, नगर निगम, मुजफ्फरपुर, श्री विनोद कुमार तिवारी, वरीय कोषागार पदाधिकारी, मुजफ्फरपुर एवं सहयोगी पदाधिकारी के रूप में 04 पदाधिकारी नामित किए गए हैं। साथ ही कई लिपिक, डाटा एंट्री ऑपरेटर, कार्यालय परिचारी की भी प्रतिनियुक्ति की गई है।

4. स्वीप कोषांग:- वरीय प्रभारी पदाधिकारी के रूप में श्री आशुतोष द्विवेदी, उप विकास आयुक्त, मुजफ्फरपुर, नोडल पदाधिकारी के रूप में श्रीमती अर्चना कुमारी, वरीय उप समाहर्ता (जिला विकास प्रशाखा) मुजफ्फरपुर, सोनी कुमारी, वरीय उप समाहर्ता, मुजफ्फरपुर, श्रीमती चांदनी सिंह, डी.पी.ओ. आई.सी.डी.एस., मुजफ्फरपुर एवं सहयोगी पदाधिकारी के रूप में 05 पदाधिकारी नामित किए गए हैं। साथ ही कई लिपिक, डाटा एंट्री ऑपरेटर, कार्यपालक सहायक, कार्यालय परिचारी की भी प्रतिनियुक्ति की गई है।

5. प्रशिक्षण कोषांग:- वरीय प्रभारी पदाधिकारी के रूप में श्री संजीव कुमार, अपर समाहर्ता (राजस्व), मुजफ्फरपुर, नोडल पदाधिकारी के रूप में श्री प्रभात कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, मुजफ्फरपुर एवं सहयोगी पदाधिकारी के रूप में 08 पदाधिकारी नामित किए गए हैं। साथ ही 02 मास्टर ट्रेनर, कई लिपिक, कार्यालय परिचारी की भी प्रतिनियुक्ति की गई है।

6. वाहन कोषांग:- वरीय प्रभारी पदाधिकारी के रूप में श्री नवीन कुमार, नगर आयुक्त, नगर निगम, मुजफ्फरपुर, नोडल पदाधिकारी के रूप में श्री सुशील कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी, मुजफ्फरपुर एवं सहयोगी पदाधिकारी के रूप में 06 पदाधिकारी नामित किए गए हैं। साथ ही कई लिपिक, डाटा एंट्री ऑपरेटर, कार्यपालक सहायक, कार्यालय परिचारी की भी प्रतिनियुक्ति की गई है।

7. विधि-व्यवस्था कोषांग:- वरीय प्रभारी पदाधिकारी के रूप में श्री सुधीर कुमार सिन्हा, अपर जिला दण्डाधिकारी, विधि व्यवस्था, मुजफ्फरपुर, नोडल पदाधिकारी के रूप में श्री रवि शंकर शर्मा, प्रभारी जिला नजारत उप समाहर्ता -सह- नगर दण्डाधिकारी, मुजफ्फरपुर एवं सहयोगी पदाधिकारी के रूप में 06 पदाधिकारी नामित किए गए हैं। साथ ही कई लिपिक, कार्यालय परिचारी की भी प्रतिनियुक्ति की गई है।

8. सामग्री कोषांग:- वरीय प्रभारी पदाधिकारी के रूप में श्री ब्रज बिहार भगत, अपर समाहर्ता, विभागीय जांच -सह- जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, मुजफ्फरपुर, नोडल पदाधिकारी के रूप में श्री प्रभात कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, मुजफ्फरपुर एवं सहयोगी पदाधिकारी के रूप में 10 पदाधिकारी नामित किए गए हैं। साथ ही कई लिपिक, कार्यपालक सहायक, कार्यालय परिचारी की भी प्रतिनियुक्ति की गई है

9. निर्वाचन व्यय अनुश्रवण कोषांग:- वरीय प्रभारी पदाधिकारी के रूप में श्री संजीव कुमार, अपर समाहर्ता, राजस्व, मुजफ्फरपुर, नोडल पदाधिकारी के रूप में श्री जाकिर अली अंसारी, राज्य कर संयुक्त आयुक्त, मुजफ्फरपुर पूर्वी अंचल एवं सहयोगी पदाधिकारी के रूप में 06 पदाधिकारी नामित किए गए हैं। साथ ही कई लिपिक, डाटा एंट्री ऑपरेटर, कार्यपालक सहायक, कार्यालय परिचारी की भी प्रतिनियुक्ति की गई है।

10. मतपत्र, पोस्टल बैलेट पेपर मतपत्र/कोषांग:- वरीय प्रभारी पदाधिकारी के रूप में श्री संजीव कुमार, अपर समाहर्ता, राजस्व, मुजफ्फरपुर, नोडल पदाधिकारी के रूप में श्री अशोक कुमार गुप्ता, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, मुजफ्फरपुर एवं सहयोगी पदाधिकारी के रूप में 05 पदाधिकारी नामित किए गए हैं। साथ ही कई लिपिक, डाटा एंट्री ऑपरेटर, कार्यालय परिचारी की भी प्रतिनियुक्ति की गई है।

11. मीडिया एवं जिला मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण कोषांग:- वरीय प्रभारी पदाधिकारी के रूप में श्री आशुतोष द्विवेदी, उप विकास आयुक्त, मुजफ्फरपुर, नोडल पदाधिकारी के रूप में श्री प्रमोद कुमार, जिला सूचना जन सम्पर्क पदाधिकारी, मुजफ्फरपुर एवं सहयोगी पदाधिकारी के रूप में 03 पदाधिकारी नामित किए गए हैं। साथ ही कई लिपिक, डाटा एंट्री ऑपरेटर, कार्यपालक सहायक, कार्यालय परिचारी की भी प्रतिनियुक्ति की गई है।

12. आदर्श आचार संहिता कोषांग:- वरीय प्रभारी पदाधिकारी के रूप में श्री संजीव कुमार, अपर समाहर्ता, राजस्व, मुजफ्फरपुर, नोडल पदाधिकारी के रूप में श्री रवि शंकर शर्मा, प्रभारी जिला नजारत उप समाहर्ता -सह- नगर दण्डाधिकारी, मुजफ्फरपुर एवं सहयोगी पदाधिकारी के रूप में 06 पदाधिकारी नामित किए गए हैं। साथ ही कई लिपिक, कार्यपालक सहायक, कार्यालय परिचारी की भी प्रतिनियुक्ति की गई है।

13. प्रेक्षक प्रोटोकाॅल कोषांग:- वरीय प्रभारी पदाधिकारी के रूप में श्री आशुतोष द्विवेदी, उप विकास आयुक्त, मुजफ्फरपुर, नोडल पदाधिकारी के रूप में श्री रवि शंकर शर्मा, प्रभारी जिला नजारत उप समाहर्ता -सह- नगर दण्डाधिकारी, मुजफ्फरपुर एवं सहयोगी पदाधिकारी के रूप में 03 पदाधिकारी नामित किए गए हैं। साथ ही कई लिपिक, कार्यपालक सहायक, कार्यालय परिचारी की भी प्रतिनियुक्ति की गई है।

14. विडियोग्राफी कोषांग:- वरीय प्रभारी पदाधिकारी के रूप में श्री आशुतोष द्विवेदी, उप विकास आयुक्त, मुजफ्फरपुर, नोडल पदाधिकारी के रूप में श्री सौरव राज, वरीय उप समाहर्ता, प्रभारी जिला अभिलेखागार, मुजफ्फरपुर एवं सहयोगी पदाधिकारी के रूप में 03 पदाधिकारी नामित किए गए हैं। साथ ही कई लिपिक, कार्यपालक सहायक, कार्यालय परिचारी की भी प्रतिनियुक्ति की गई है।

15. हेल्प लाईन -सह- जन शिकायत निवारण एवं समाधान/जिला नियंत्रण कक्ष कोषांग:- वरीय प्रभारी पदाधिकारी के रूप में श्री ब्रज बिहारी भगत, अपर समाहर्ता, विभागीय जांच -सह- जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, मुजफ्फरपुर, नोडल पदाधिकारी के रूप में श्री अशोक कुमार गुप्ता, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, मुजफ्फरपुर एवं सहयोगी पदाधिकारी के रूप में 05 पदाधिकारी नामित किए गए हैं। साथ ही कई लिपिक, डाटा एंट्री ऑपरेटर, कार्यपालक सहायक, कार्यालय परिचारी की भी प्रतिनियुक्ति की गई है।

16. कम्प्यूटराईजेशन साईबर सिक्यूरिटी एण्ड आई.टी. कोषांग:- वरीय प्रभारी पदाधिकारी के रूप में श्री आशुतोष द्विवेदी, उप विकास आयुक्त, मुजफ्फरपुर, नोडल पदाधिकारी के रूप में श्री प्रवीण कुमार झा, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी, मुजफ्फरपुर एवं सहयोगी पदाधिकारी के रूप में 03 आई.टी. प्रबंधक, आई.टी. सहायक नामित किए गए हैं। साथ ही कार्यपालक सहायक, कार्यालय परिचारी की भी प्रतिनियुक्ति की गई है।

17. अर्द्धसैनिक बल कोषांग:- वरीय प्रभारी पदाधिकारी के रूप में श्री मनोज कुमार, अपर समाहर्ता (आ॰प्र॰), मुजफ्फरपुर, नोडल पदाधिकारी के रूप में श्री रवि शंकर शर्मा, प्रभारी जिला नजारत उप समाहर्ता, मुजफ्फरपुर एवं सहयोगी पदाधिकारी के रूप में 07 पदाधिकारी नामित किए गए हैं। साथ ही कई लिपिक, कार्यपालक सहायक, कार्यालय परिचारी की भी प्रतिनियुक्ति की गई है। 

18. सिंगल विन्डो कोषांग:- वरीय प्रभारी पदाधिकारी के रूप में श्री ब्रज बिहारी भगत, अपर समाहर्ता, विभागीय जांच -सह- जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, मुजफ्फरपुर, नोडल पदाधिकारी के रूप में श्री अशोक कुमार गुप्ता, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, मुजफ्फरपुर एवं सहयोगी पदाधिकारी के रूप में 08 पदाधिकारी नामित किए गए हैं। साथ ही कई लिपिक, कार्यपालक सहायक, कार्यालय परिचारी की भी प्रतिनियुक्ति की गई है।

19. कार्मिक कल्याण कोषांग:- वरीय प्रभारी पदाधिकारी के रूप में श्री आशुतोष द्विवेदी, उप विकास आयुक्त, मुजफ्फरपुर, नोडल पदाधिकारी के रूप में श्री प्रभात कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, मुजफ्फरपुर एवं सहयोगी पदाधिकारी के रूप में 04 पदाधिकारी नामित किए गए हैं। साथ ही कई लिपिक, कार्यपालक सहायक, कार्यालय परिचारी की भी प्रतिनियुक्ति की गई है।

20. सुनिश्चित न्यूनतम सुविधा कोषांग:- वरीय प्रभारी पदाधिकारी के रूप में श्री ब्रज बिहारी भगत, अपर समाहर्ता, विभागीय जांच -सह- जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, मुजफ्फरपुर, नोडल पदाधिकारी के रूप में श्री नवीन कुमार, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, मुजफ्फरपुर एवं सहयोगी पदाधिकारी के रूप में 03 पदाधिकारी नामित किए गए हैं। साथ ही कई लिपिक, कार्यपालक सहायक, कार्यालय परिचारी की भी प्रतिनियुक्ति की गई है।

21. निर्वाचन/निर्वाचक सूची/ईपिक कोषांग:- वरीय प्रभारी पदाधिकारी के रूप में आशुतोष द्विवेदी, उप विकास आयुक्त, मुजफ्फरपुर, नोडल पदाधिकारी के रूप में श्री सत्यप्रिय कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी, मुजफ्फरपुर एवं सहयोगी पदाधिकारी के रूप में 02 पदाधिकारी नामित किए गए हैं। साथ ही कई लिपिक, डाटा एंट्री ऑपरेटर, कार्यपालक सहायक, कार्यालय परिचारी की भी प्रतिनियुक्ति की गई है।

22. जिला निर्वाचन प्रबंधन कोषांग:- वरीय प्रभारी पदाधिकारी के रूप में श्री मनोज कुमार, अपर समाहर्ता, (आ॰प्र॰), मुजफ्फरपुर, नोडल पदाधिकारी के रूप में श्री नन्द किशोर चौधरी, अपर नगर आयुक्त, नगर निगम, मुजफ्फरपुर एवं सहयोगी पदाधिकारी के रूप में 06 पदाधिकारी नामित किए गए हैं। साथ ही कई लिपिक, कार्यपालक सहायक, कार्यालय परिचारी की भी प्रतिनियुक्ति की गई है।

23. पीडब्ल्यूडी कोषांग:- वरीय प्रभारी पदाधिकारी के रूप में श्री मनोज कुमार, अपर समाहर्ता, (आ॰प्र॰), मुजफ्फरपुर, नोडल पदाधिकारी के रूप में श्री नन्द किशोर चौधरी, अपर नगर आयुक्त, नगर निगम, मुजफ्फरपुर एवं सहयोगी पदाधिकारी के रूप में 03 पदाधिकारी नामित किए गए हैं। साथ ही कई लिपिक, कार्यपालक सहायक, कार्यालय परिचारी की भी प्रतिनियुक्ति की गई है।

24. कम्यूनिकेशन प्लान कोषांग:- वरीय प्रभारी पदाधिकारी के रूप में श्री ब्रज बिहारी भगत, अपर समाहर्ता, विभागीय जांच -सह- जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, मुजफ्फरपुर, नोडल पदाधिकारी के रूप में श्री विनित कुमार, जिला स्थापना उप समाहर्ता, मुजफ्फरपुर एवं सहयोगी पदाधिकारी के रूप में 02 पदाधिकारी नामित किए गए हैं। साथ ही कई लिपिक, कार्यपालक सहायक, कार्यालय परिचारी की भी प्रतिनियुक्ति की गई है।