नशामुक्त भारत के संकल्प के साथ MDDM में जागरूकता कार्यक्रम, छात्राओं ने ली शपथ
- Post By Admin on Aug 20 2026
मुजफ्फरपुर: महंत दर्शन दास महिला महाविद्यालय (MDDM) की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से नशामुक्त भारत के निर्माण को लेकर जागरूकता कार्यक्रम एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। ब्रह्माकुमारीज मुजफ्फरपुर के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं और शिक्षिकाओं ने नशे से दूर रहने तथा समाज में नशामुक्ति के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम भारत सरकार के ‘नशा-मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प’ अभियान के तहत आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व NSS की कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. शगुफ्ता नाज ने किया।
समारोह को संबोधित करते हुए कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. अनुराधा ने कहा कि स्वस्थ और सकारात्मक जीवनशैली युवाओं के बेहतर भविष्य की आधारशिला है। उन्होंने छात्राओं से नशे और अन्य हानिकारक आदतों से दूर रहने की अपील की। उन्होंने मानसिक शांति, आत्मसंयम और सकारात्मक सोच के लिए नियमित ध्यान एवं मेडिटेशन को भी उपयोगी बताया। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता ब्रह्माकुमारीज की मीना कुमारी प्रजापति ने आत्म-प्रेम, आत्मबल और आत्मनिर्भरता के महत्व पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि दृढ़ इच्छाशक्ति और सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ युवा नशे जैसी बुरी आदतों से खुद को दूर रख सकते हैं। उन्होंने छात्राओं को अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय की शिक्षिकाओं और छात्राओं ने नशे से दूर रहने की शपथ ली। साथ ही समाज के अन्य लोगों को भी नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।इस अवसर पर डॉ. निशि कांति, डॉ. आभा, डॉ. प्रांजलि, डॉ. नीरजा, डॉ. नेहा रानी, डॉ. नूतन, डॉ. रिंकू कुमारी सहित कई शिक्षक एवं छात्राएं मौजूद रहीं। कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन सिद्धिका ने किया।