मुजफ्फरपुर : सदातपुर स्थित भारती शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के तत्वावधान में संविधान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर प्रशिक्षुओं को संविधान की प्रस्तावना के मूल आदर्शों, नागरिक अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक करते हुए संविधान के सम्मान और उसके मूल्यों के पालन की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक रामजी यादव ने संविधान दिवस की पृष्ठभूमि और इसके महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने सभी प्रशिक्षुओं को संविधान दिवस की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर डीएलएड विभागाध्यक्ष डॉ. सतीश चन्द्र ने कहा कि भारतीय संविधान 26 नवंबर 1949 को दो वर्ष, 11 महीने और 18 दिन की प्रक्रिया के बाद बनकर तैयार हुआ था और इसी दिन इसे अंगीकृत किया गया। संविधान का उद्देश्य नागरिकों में संवैधानिक मूल्यों, अधिकारों, कर्तव्यों और लोकतांत्रिक आदर्शों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि संविधान के आदर्शों को समाज तक पहुंचाने में शिक्षकों की जिम्मेदारी और भी महत्वपूर्ण हो जाती है। शिक्षकों को अपने नैतिक मूल्यों के साथ सामाजिक, सांस्कृतिक और कार्यक्षेत्र में संवैधानिक भावना के अनुरूप कार्य करना चाहिए, ताकि वे देश और समाज की सेवा में अपनी सार्थक भूमिका निभा सकें।
कार्यक्रम में डॉ. अनामिका रानी, डॉ. हितेन्द्र कुमार, शैलेन्द्र मिश्र, संजय कुमार गुप्त, प्रवाल बेरा, सुरेन्द्र प्रताप, राजन यादव, सिद्धेश्वर प्रताप पटेल और अभिषेक पाल सहित महाविद्यालय के गैर शैक्षणिक कर्मी भी उपस्थित रहे। मीडिया प्रमुख डॉ. हितेन्द्र कुमार की भी कार्यक्रम में सहभागिता रही।
















