लखीसराय : बुधवार को मंडल कारा का जिलाधिकारी अमरेंद्र कुमार, एसपी पंकज कुमार व अनुमंडल पदाधिकारी निशांत कुमार ने संयुक्त रूप से औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान सभी पदाधिकारियों ने मंडल कारा के सभी कैदी वार्ड का निरीक्षण किया साथ ही सजा काट रहे कैदियों से बातचीत की। उन्होंने मंडल कारा में साफ-सफाई, कैदियों के खाने एवं रहने की व्यवस्था का जायजा लिया।
पत्रकारों को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने बताया कि आज मंडल कारा का औचक निरीक्षण किया गया है। औचक निरीक्षण के दौरान मंडल कारा की व्यवस्था बेहतर पाई गई है। वहीं, मंडल कारा में क्षमता से अधिक कैदी के सवाल पर जिलाधिकारी ने बताया कि कैदियों की क्षमता अधिक है इसकी व्यवस्था की जा रही है।




















