मुजफ्फरपुर : शहर के वार्ड नं 3 में नल जल योजना के तहत सही तरीके से जलापूर्ति नही होने से और पानी में दूषित पदार्थ आने की वजह से स्थानीय लोग परेशान है। जिसको लेकर नगर निगम के पूर्व महापौर सुरेश कुमार ने सोमवार को इसका निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नगर निगम के द्वारा बेतरतीब तरीके से नल जल योजना के तहत बिछाए हुए पाइप को खुला छोड़ने व नल नहीं लगाने को लेकर नाराजगी जताई है।

वहीं स्थानीय लोगों को कहना है कि साफ पानी नहीं मिलने के वजह से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पीने के लिए, खाना बनाने के लिए व अन्य चीजों में इस्तेमाल करने के लिए पानी आस पड़ोस से लाना पड़ता है। यह समस्या काफी वक्त से चलती आ रही है। इस समस्या को लेकर पूर्व महापौर सुरेश कुमार ने नाराजगी जताते हुए नगर निगम के विफलता पर जमकर निशाना साधा है।

उन्होंने कहा कि इस समस्या को लेकर पूर्व में दो बार आवेदन दिया गया है।इसके बावजूद आजतक यह समस्या दूर नहीं हो पाया है। अगर इस समस्या का समाधान एक हफ्ते में नहीं होता है तो वार्ड की जनता के साथ आगे उग्र आंदोलन करेंगे।