हैदराबाद में आग का तांडव : कमर्शियल कॉम्प्लेक्स धधका, राहत-बचाव जारी
- Post By Admin on Jun 04 2026
हैदराबाद : शहर के व्यस्तम अमीरपेट इलाके में गुरुवार को एक कमर्शियल कॉम्प्लेक्स में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें और धुएं का गुबार उठता देख स्थानीय लोगों तथा राहगीरों में दहशत फैल गई।
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने तत्काल दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना के बाद दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की दो गाड़ियों को लगाया गया है। आग लगने के कारण आसपास के क्षेत्र में धुएं का गुबार फैल गया, जिससे सड़क पर आवागमन प्रभावित हुआ और वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सुरक्षा के मद्देनजर आसपास के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। हालांकि, राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है तथा स्थिति पर नजर रखी जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद घटना के कारणों की जांच की जाएगी।
*सांकेतिक तस्वीर*