फिल्म निर्माता पहलाज निहलानी का निधन, फिल्म जगत में शोक की लहर

  • Post By Admin on Jun 04 2026
फिल्म निर्माता पहलाज निहलानी का निधन, फिल्म जगत में शोक की लहर

मुंबई : हिंदी फिल्म उद्योग के वरिष्ठ फिल्म निर्माता और केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) के पूर्व अध्यक्ष पहलाज निहलानी का 76 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से फिल्म जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। पहलाज निहलानी लंबे समय से लिवर सिरोसिस जैसी बीमारी से जूझ रहे थे। बताया जा रहा है कि उनकी तबीयत लगातार खराब चल रही थी और उनका इलाज भी चल रहा था। स्वास्थ्य में गिरावट के बीच उन्होंने अंतिम सांस ली।

पहलाज निहलानी हिंदी सिनेमा के चर्चित निर्माताओं में गिने जाते थे। उन्होंने अपने लंबे फिल्मी करियर में कई सफल फिल्मों का निर्माण किया और उद्योग में अपनी अलग पहचान बनाई। वर्ष 2015 से 2017 तक वह केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) के अध्यक्ष भी रहे। इस दौरान उनके कई फैसले चर्चा और विवाद दोनों का विषय बने रहे।

फिल्म उद्योग से जुड़े कलाकारों, निर्माताओं और विभिन्न संगठनों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। सोशल मीडिया पर भी उन्हें श्रद्धांजलि देने का सिलसिला जारी है। फिल्म जगत से जुड़े लोगों ने उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि उनका निधन हिंदी सिनेमा के लिए एक बड़ी क्षति है। पहलाज निहलानी के निधन से फिल्म उद्योग ने एक अनुभवी निर्माता और प्रशासक को खो दिया है। उनके परिवार, मित्रों और शुभचिंतकों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की जा रही हैं।