आगामी चुनाव को लेकर जिला अनुसूचित जाति जनजाति कर्मचारी संघ की बैठक आयोजित
- Post By Admin on Dec 16 2024

समस्तीपुर : आगामी चुनाव के मद्देनजर अनुमंडल परिसर स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर स्थल पर जिला अनुसूचित जाति जनजाति कर्मचारी/पदाधिकारी संघ की एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक का नेतृत्व संघ के जिला अध्यक्ष भूपनेश्वर राम ने किया।
इस दौरान जिले के सभी प्रखंडों से आए संघ के सदस्यों को सदस्यता शुल्क बही प्रदान की गई। साथ ही आगामी 21 दिसंबर तक विशेष सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। अगले चरण की बैठक आगामी 22 दिसंबर को सुबह 11 बजे आयोजित होगीl जिसमें सदस्यता अभियान की प्रगति और संगठन की आगामी रणनीतियों पर चर्चा होगी।
बैठक में संघ से जुड़े सभी सदस्यों ने विभिन्न समस्याओं और उनके समाधान पर गहन विचार-विमर्श किया। इस अवसर पर संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी, सदस्य, कोषाध्यक्ष राजेंद्र मेहता, उपाध्यक्ष नथुनी पासवान, कार्यालय सचिव वीरेंद्र रजक, संयुक्त सचिव नरेश रजक, ए.ओ. लक्ष्मण राम, अरविंद कुमार राम, जवाहर लाल राम, दिलीप राम, धर्मेंद्र पासवान, लाल बाबू राम, वीरेंद्र राम, दिलीप कुमार, रणवीर कुमार, राम सुंदर सदा, कपलेश्वर राम, पंकज कुमार प्रियदर्शी, मुकेश कुमार सहित अन्य कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस बैठक ने संघ के सदस्यों के बीच संगठन की एकजुटता और चुनावी तैयारी को लेकर उत्साह भरने का काम किया।