सदर अस्पताल में जिलाधिकारी का औचक निरीक्षण, 30 करोड़ रुपये से बनेगा नया मॉडल अस्पताल
- Post By Admin on Nov 20 2024
.jpg)
मुजफ्फरपुर : बुधवार को सदर अस्पताल में जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के साथ औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में मरीजों को मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अस्पताल की साफ-सफाई, ऑपरेशन थियेटर की स्थिति और स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने अस्पताल की व्यवस्थाओं की समीक्षा की और निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अस्पताल की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता जताई और स्वास्थ्य विभाग से मरीजों को दी जाने वाली सुविधाओं को सुधारने के लिए दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया और कर्मचारियों से व्यवस्थाओं को लेकर जानकारी ली।
नया मॉडल अस्पताल बनेगा मार्च तक:
जिलाधिकारी ने बताया कि 30 करोड़ रुपये की लागत से नया मॉडल अस्पताल बनवाया जा रहा है। जिसमें सभी अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। यह अस्पताल आगामी मार्च तक चालू हो जाएगा। जिससे जिले के मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी।
स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की उम्मीद:
जिलाधिकारी के इस निरीक्षण को लेकर स्वास्थ्य विभाग और अस्पताल प्रशासन में उम्मीद जताई जा रही है कि नए अस्पताल के निर्माण से सुविधाओं में सुधार होगा और मरीजों को बेहतर इलाज मिल सकेगा।