पेंशनर समाज की बैठक में बिजली और रखरखाव की समस्याओं पर चर्चा
- Post By Admin on Mar 18 2026
लखीसराय : स्थानीय पेंशनर समाज भवन में बुधवार को पेंशनर समाज की कार्यकारिणी समिति की एक अत्यावश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष रमेश प्रसाद शर्मा ने की, जबकि संचालन सचिव गणेश शंकर सिंह द्वारा किया गया।
बैठक में मुख्य रूप से विद्युत आपूर्ति की समस्या तथा पेंशनर समाज कार्यालय के रखरखाव से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित सदस्यों ने अपने-अपने विचार रखते हुए क्षेत्र की विभिन्न छोटी-बड़ी समस्याओं से कार्यसमिति को अवगत कराया।
चर्चा के उपरांत सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि अध्यक्ष, सचिव और उपाध्यक्ष को अधिकृत किया जाए, ताकि वे संबंधित विभागों और अधिकारियों से मिलकर समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित कर सकें।
बैठक में सहदेव प्रसाद सिंह (संयुक्त सचिव), सिद्धेश्वर प्रसाद सिंह (उपाध्यक्ष), इंजीनियर अजय कुमार, नरेश कुमार पंडित (संयुक्त सचिव), अरविंद कुमार भारती, जय प्रकाश सिंह, लक्ष्मीनारायण रजक, अर्जुन पंडित (जिला प्रतिनिधि), उमेश प्रसाद सिंह (कोषाध्यक्ष), वीरेंद्र पांडे, सीताराम सिंह (उपाध्यक्ष), राम मनोहर राय, उमेश आचार्य एवं पूर्व अध्यक्ष जगदीश प्रसाद सिंह सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में रविंद्र प्रसाद साव और अर्जुन पंडित की भूमिका महत्वपूर्ण रही।