CPIM कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त का फूंका पुतला, निष्पक्षता पर उठाए सवाल
- Post By Admin on Oct 08 2026
लखीसराय : जिले में जेल के पीछे दामोदरपुर मोड़ के समीप बाईपास पर सीपीआईएम (CPIM) जिला कमिटी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग के मुख्य आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उनका पुतला दहन किया।
प्रदर्शन के दौरान सीपीआईएम नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए। कार्यकर्ताओं का आरोप था कि लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं और निष्पक्ष चुनाव व्यवस्था को लेकर आयोग का रवैया पक्षपातपूर्ण रहा है। बाईपास पर आयोजित इस विरोध कार्यक्रम के कारण कुछ समय के लिए राहगीरों का ध्यान प्रदर्शनकारियों की ओर खिंचा रहा। उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि निष्पक्ष चुनाव लोकतंत्र की आत्मा है और यदि इसके संरक्षण में किसी प्रकार की लापरवाही या पक्षपात देखा जाएगा, तो पार्टी सड़क से लेकर सदन तक अपना विरोध दर्ज कराती रहेगी। पुतला दहन कार्यक्रम में जिला कमिटी के कई प्रमुख पदाधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता शामिल रहे।