मुजफ्फरपुर : शुक्रवार को औराई प्रखंड के कल्याणपुर पंचायत में कांग्रेस जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार मुकुल ने अपनी माता पूर्व जिलापरिषद सदस्य सह प्रधानाध्यापिका स्व. श्रीमती मीरा सिन्हा के समाधिस्थल पर जाके श्रद्धांजली अर्पित किया। साथ ही उन्होंने अपनी माता के योगदान को याद किया। अरविंद कुमार मुकुल ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनकी माँ ने शिक्षा और समाज सेवा के क्षेत्र में जो काम किए, वे हमेशा प्रेरणादायक रहेंगे, उनकी माँ ने हमेशा समाज के लिए काम की और उनके आदर्शों पर चलकर समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में कार्य करने का संकल्प लिया।
इस मौके पर आनंद कुमार मोहित, मुनेश्वर प्रसाद श्रीवास्तव, वार्ड सदस्य संजय पाल, उमेश राम, राजेन्द्र राय और सुभम श्रीवास्तव एवं क्षेत्रीय गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे। सभी ने स्व. श्रीमती मीरा सिन्हा की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके योगदान को सराहा।




















