केंद्रीय स्वास्थ्य टीम ने किया स्वास्थ्य केंद्रों का किया निरीक्षण व सुविधाओं की की समीक्षा

  • Post By Admin on Jan 24 2025
केंद्रीय स्वास्थ्य टीम ने किया स्वास्थ्य केंद्रों का किया निरीक्षण व सुविधाओं की की समीक्षा

समस्तीपुर : मिनिस्ट्री ऑफ हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर, गवर्नमेंट ऑफ इंडिया की एक केंद्रीय टीम द्वारा जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया गया। यह निरीक्षण मरीजों को उपलब्ध सुविधाओं और स्वास्थ्य सेवाओं के स्तर को जानने के उद्देश्य से किया गया। टीम ने स्वास्थ्य केंद्रों की स्थिति का जायजा लिया। साथ ही अस्पतालों में उपलब्ध विभिन्न सेवाओं, जैसे ओपीडी, सफाई व्यवस्था, मानसिक स्वास्थ्य, कुष्ठ रोग और वृद्ध एवं बालकों की देखभाल के बारे में जानकारी प्राप्त की।

जिले के डीपीसी अमित कुमार ने बताया कि केंद्रीय टीम ने जिले के अनुमंडलीय अस्पताल बगहा, सामुदायिक स्वास्थ्य संस्थान गौनाहा, एपीएचसी भितिहरवा और अमोलवा का निरीक्षण चेकलिस्ट के आधार पर किया। निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य अस्पतालों में उपलब्ध सुविधाओं और मरीजों के अनुभव को समझना था। टीम द्वारा 25 जनवरी तक मझौलिया के दो पीएचसी व दो एपीएचसी, साथ ही अन्य स्वास्थ्य केंद्रों का भी निरीक्षण किया जाएगा।

केंद्रीय टीम में डॉ. विजय साहा और डॉ. कस्तूर्बाब ने बुधवार को बगहा अनुमंडलीय अस्पताल और अन्य स्वास्थ्य केंद्रों का दौरा किया। इस दौरान टीम ने अस्पताल में उपलब्ध बेड क्षमता, साफ-सफाई, मानसिक रोगों के उपचार, कुष्ठ रोग के इलाज और बुजुर्गों, बच्चों की देखभाल की सेवाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। इसके साथ ही, उन्होंने मरीजों से भी बातचीत की और उनके अनुभवों के आधार पर स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता का आकलन किया।

इस मौके पर गैरसंचारी रोग पदाधिकारी मुर्तजा अंसारी, डीपीसी अमित कुमार, बगहा अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. अशोक कुमार तिवारी, डॉ. के बीएन सिंह और अन्य स्वास्थ्यकर्मी भी उपस्थित थे।