भोला बाबा एंटरटेनमेंट के लिए बड़ी उपलब्धि, भोला बाबा बने AICWA के बिहार-झारखंड कार्यकारी अध्यक्ष

  • Post By Admin on Apr 09 2026
भोला बाबा एंटरटेनमेंट के लिए बड़ी उपलब्धि, भोला बाबा बने AICWA के बिहार-झारखंड कार्यकारी अध्यक्ष

पटना: बुधवार का दिन भोला बाबा एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के लिए बेहद खास और ऐतिहासिक साबित हुआ, जब कंपनी के निदेशक भोला बाबा को ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने बिहार एवं झारखंड का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया। इस नियुक्ति के साथ ही क्षेत्रीय सिने जगत में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।

यह सम्मान AICWA के वरिष्ठ पदाधिकारी सुरेश श्यामलाल गुप्ता के करकमलों द्वारा प्रदान किया गया। इस अवसर पर मौजूद कलाकारों और गणमान्य व्यक्तियों ने भोला बाबा को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। नियुक्ति के बाद भोला बाबा ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह जिम्मेदारी सिर्फ उनके लिए नहीं, बल्कि बिहार और झारखंड के सभी कलाकारों, तकनीशियनों और सिने क्षेत्र से जुड़े कर्मियों के लिए एक नई उम्मीद लेकर आई है। उन्होंने कहा कि वे इस पद की गरिमा को बनाए रखते हुए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ काम करेंगे।

उन्होंने यह भी कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य क्षेत्रीय प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाना और उन्हें बेहतर मंच उपलब्ध कराना होगा। इसके साथ ही उन्होंने सुरेश श्यामलाल गुप्ता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके विश्वास और मार्गदर्शन से ही यह संभव हो पाया है। भोला बाबा ने अपने सहयोगियों, समर्थकों और शुभचिंतकों का भी धन्यवाद किया, जिन्होंने हर कदम पर उनका साथ दिया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आने वाले समय में भोला बाबा एंटरटेनमेंट प्रा. लि. के माध्यम से विभिन्न सांस्कृतिक और मनोरंजन कार्यक्रमों का आयोजन कर नए और उभरते कलाकारों को मंच प्रदान किया जाएगा।

इस नियुक्ति को न केवल कंपनी की उपलब्धि माना जा रहा है, बल्कि पूरे क्षेत्र के कलाकारों के लिए एक नए अवसर के रूप में देखा जा रहा है, जिससे वे अपने सपनों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा सकेंगे।