लखीसराय : महिला एवं बाल विकास निगम के नेतृत्व में आयोजित लिंग आधारित हिंसा के खिलाफ नए चेतना अभियान का समापन हुआ। मध्य विद्यालय राजौना चौकी में सखी वन स्टॉप सेंटर के केंद्र प्रशासक, पुनम कुमारी ने छात्रों को लिंग आधारित हिंसा और लैंगिक असमानता के खिलाफ जागरूक किया।

पुनम कुमारी ने बताया, "बाल मजदूरी नहीं करना है, और यदि कोई बाल मजदूरी करता है, तो प्रशासन उस पर कड़ी कार्रवाई करेगा। बाल मज़दूरी करना गैर कानूनी है और उसमें संलग्न होने पर 1098 पर संपर्क कर सकते हैं या कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने जोड़ते हुए कहा, "बाल विवाह भी नहीं करना चाहिए, इससे शारीरिक, मानसिक, और आर्थिक क्षति होती है। अगर इसमें दबाव बनाया जाता है, तो आप 181 पर कॉल कर मदद ले सकते हैं। अभियान में शामिल विद्यालय के प्रधानाध्यक्ष, कॉलेज के प्राचार्य, जीविका दीदी, आगनबाड़ी सेविका, प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड परियोजना प्रबंधक, विशेषज्ञ नवीन कुमार, शैलेंद्र कुमार, सुनील कुमार, प्रवीण कुमार, काजल कुमारी, रिंकी कुमारी आदि शामिल थे।