कृषि सांख्यिकी रब्बी आवृत्ति चर्या का आयोजन

  • Post By Admin on Feb 01 2025
कृषि सांख्यिकी रब्बी आवृत्ति चर्या का आयोजन

लखीसराय : जिला समाहरणालय परिसर स्थित अनुमंडल सभागार में शुक्रवार को कृषि सांख्यिकी से संबंधित रब्बी मौसम हेतु आवृत्ति चर्या का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य रब्बी फसलों की कटाई से जुड़े आंकड़ों के संग्रह और नई पद्धतियों को लेकर विस्तृत जानकारी प्रदान करना था।

एडीएम सुधांशु शेखर की देखरेख में आयोजित इस बैठक में कृषि विभाग, सांख्यिकी विभाग, जिला स्तरीय पदाधिकारी और अंचल कर्मियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान जिला सांख्यिकी पदाधिकारी राम विनोद प्रसाद यादव ने फसल कटनी से संबंधित आंकड़ा संग्रह और नई तकनीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सटीक कृषि सांख्यिकी डेटा किसानों की उपज, सरकारी योजनाओं और अनाज उत्पादन के सही आकलन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

बैठक में फसल कटाई की वैज्ञानिक विधियों, नए सांख्यिकी टूल्स और तकनीकी उपायों पर चर्चा की गई। अधिकारियों को नई डेटा संग्रह तकनीकों से अवगत कराया गया, ताकि आंकड़ों की शुद्धता और सटीकता सुनिश्चित हो सके।

साथ ही, यह भी बताया गया कि रब्बी फसलों (गेहूं, जौ, चना, मसूर आदि) की कटाई और उत्पादन की सटीक जानकारी राज्य और केंद्र सरकार की नीतियों और योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए बेहद आवश्यक होती है।