राजनीति समाचार

दिखाया गया है 1,202 चीज़े में से 31-40 ।
बांकीपुर उपचुनाव पर सियासी संग्राम तेज, भाजपा और जन सुराज ने झोंकी ताकत
  • Post by Admin on Jul 04 2026

पटना : बिहार की हाई-प्रोफाइल बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव की घोषणा के साथ ही राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने के बाद विधायक नितिन नवीन के इस्तीफे से रिक्त हुई इस सीट पर अब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार को लेकर चर्चाएं तेज हैं। वहीं, जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर भी इस सीट पर पूरी ताकत के साथ चुनावी मैदान में उतरने की तैया   read more

थलापति विजय का सियासी मास्टरस्ट्रोक, विपक्ष के तीन बड़े चेहरे TVK में शामिल
  • Post by Admin on Jul 03 2026

चेन्नई : तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। अभिनेता से राजनेता बने थलापति विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कषगम (TVK) ने प्रमुख विपक्षी दल ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (AIADMK) को बड़ा झटका दिया है। मामल्लापुरम में आयोजित एक कार्यक्रम में AIADMK के तीन पूर्व मंत्री और वरिष्ठ नेता अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ TVK में शामिल हो गए। इस घटनाक्रम को आगामी विधानसभा चुन   read more

मुकेश सहनी के दौरे पर रोक, वीआईपी ने बताया लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन
  • Post by Admin on Jun 29 2026

लखनऊ : विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी को उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर दौरे से पहले पुलिस ने लखनऊ में रोक दिया। पार्टी ने इसे ‘हाउस अरेस्ट’ की कार्रवाई बताते हुए सरकार पर लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का आरोप लगाया है। पार्टी की ओर से जारी बयान के अनुसार, शाहजहांपुर पुलिस अधीक्षक के पत्र के आधार पर प्रशासन ने कानून-व्यवस्था और सामाजिक स   read more

20 मिनट की मुलाकात से गरमाई बिहार की सियासत, जदयू में आरसीपी सिंह की वापसी की अटकलें तेज
  • Post by Admin on Jun 27 2026

पटना : बिहार की राजनीति में शनिवार को उस समय हलचल तेज हो गई, जब पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उनके 7, सर्कुलर रोड स्थित आवास पर मुलाकात की। करीब 20 मिनट तक चली इस मुलाकात के बाद राज्य के राजनीतिक गलियारों में आरसीपी सिंह की जनता दल (यूनाइटेड) में संभावित वापसी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। मुलाकात के बाद आरसीपी सिंह ने सोशल मीडिया मंच   read more

भोजपुर में प्रशांत किशोर बोले- सिर्फ पुलिसकर्मियों पर नहीं, आदेश देने वालों पर भी हो कार्रवाई
  • Post by Admin on Jun 24 2026

भोजपुर: जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर बुधवार को भोजपुर जिले के शाहपुर पहुंचे, जहां उन्होंने पुलिस एनकाउंटर में मारे गए भरत भूषण तिवारी के परिजनों से उनके घर जाकर मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने गांव में आयोजित श्रद्धांजलि सह महापंचायत में भाग लिया और भरत तिवारी को न्याय दिलाने की मांग दोहराई। प्रशांत किशोर ने मीडिया से बातचीत में कहा कि भरत तिवारी मामले में सरकार ने पू   read more

जगतवीर राय हत्याकांड पर महाधरना में गरजे पप्पू यादव, युवा नेता प्रभात किरण ने भी उठाई बुलंद आवाज
  • Post by Admin on Jun 22 2026

मुजफ्फरपुर: जगतवीर राय हत्याकांड में पुलिस प्रशासन पर मामले को दबाने के आरोपों तथा जिले में बढ़ती आपराधिक घटनाओं के विरोध में आयोजित एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन सह 'हल्ला बोल' कार्यक्रम में पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने अपराध और अन्याय के खिलाफ लोकतांत्रिक संघर्ष जारी रखने का आह्वान किया। धरना को संबोधित करते हुए पप्पू यादव ने कहा कि मुजफ्   read more

परिसीमन और महिला आरक्षण विधेयक पर एनडीए की नजर, दो-तिहाई बहुमत जुटाने की तैयारी तेज
  • Post by Admin on Jun 21 2026

नई दिल्ली : संसद के आगामी मॉनसून सत्र से पहले केंद्र की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) सरकार संविधान संशोधन से जुड़े महत्वपूर्ण विधेयकों को पारित कराने के लिए आवश्यक दो-तिहाई बहुमत जुटाने की रणनीति पर काम कर रही है। राजनीतिक हलकों में विपक्षी दलों में संभावित टूट और दल-बदल की अटकलों के बीच इस मुद्दे पर चर्चाएं तेज हो गई हैं। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, केंद्र सर   read more

महाराष्ट्र में फिर सियासी भूचाल के संकेत, उद्धव गुट के सांसदों में टूट की अटकलें तेज
  • Post by Admin on Jun 17 2026

मुंबई : महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर बड़े राजनीतिक घटनाक्रम की चर्चाएं तेज हो गई हैं। शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के भीतर संभावित टूट की अटकलों के बीच मुख्यमंत्री रह चुके एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले शिवसेना गुट द्वारा विपक्षी खेमे के सांसदों और विधायकों को अपने साथ लाने की कोशिशों की चर्चा जोरों पर है। राजनीतिक गलियारों में इस अभियान को अनौपचारिक रूप से "ऑ   read more

दरभंगा में जनसुराज का मंथन, गोदाईपट्टी पंचायत की समस्याओं को लेकर हुई बैठक
  • Post by Admin on Jun 14 2026

दरभंगा: हनुमाननगर प्रखंड अंतर्गत गोदाईपट्टी पंचायत में मूलभूत सुविधाओं की कमी और स्थानीय समस्याओं को लेकर जनसुराज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जनसुराज के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता जनसुराज किसान प्रकोष्ठ, दरभंगा के जिला महामंत्री अभय कुमार चौधरी ने अपने आवास पर की। बैठक को संबोधित करते हुए अभय कुमार चौधरी ने पंचायत की प्रमुख सम   read more

नीट परीक्षा और महंगाई के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, पीएम का फूंका पुतला
  • Post by Admin on Jun 14 2026

लखीसराय : जिला कांग्रेस कमेटी, लखीसराय के तत्वावधान में रविवार को चितरंजन आश्रम स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय सभागार में अति पिछड़ा कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में अति पिछड़ा वर्ग की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक भागीदारी बढ़ाने के साथ-साथ संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने पर विशेष चर्चा की गई। बैठक के बाद विभिन्न जनहित मुद्दों को लेकर प्रधानमंत्री न   read more