राजनीति समाचार
- Post by Admin on Aug 16 2025
शिवहर : जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर अपनी बिहार बदलाव यात्रा के क्रम में शनिवार को शिवहर पहुंचे, जहाँ उन्होंने एक बड़ी जनसभा को संबोधित किया और उसके बाद पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बाढ़ को लेकर किए जाने वाले हवाई निरीक्षण पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार पिछले 20 वर्षों से हेलीकॉप्टर से बाढ़ का निरीक्षण कर रहे हैं, जब read more
- Post by Admin on Aug 14 2025
लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में विपक्ष द्वारा लगाए गए 29,000 स्कूल बंद करने के आरोप को पूरी तरह खारिज करते हुए स्पष्ट किया कि प्रदेश में कोई भी स्कूल बंद नहीं हो रहा है, बल्कि छोटे स्कूलों को बेहतर सुविधाओं से युक्त इंटीग्रेटेड कैंपस में समाहित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह कदम बच्चों को उच्चस्तरीय शिक्षा और बेहतर संसाधन उपलब्ध कराने के read more
- Post by Admin on Aug 14 2025
लखनऊ : समाजवादी पार्टी (सपा) की वरिष्ठ विधायक पूजा पाल को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की खुलकर तारीफ करना महंगा पड़ गया। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उन्हें तत्काल प्रभाव से पार्टी से निष्कासित कर दिया। यह कार्यवाही उनके खिलाफ पार्टी विरोधी गतिविधियों और बार-बार चेतावनी के बावजूद अनुशासनहीनता जारी रखने के आरोपों के आधार पर की गई। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की ओर से जारी read more
- Post by Admin on Aug 13 2025
गोपालगंज : जन सुराज के संस्थापक और बिहार बदलाव यात्रा के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने मंगलवार को गोपालगंज के बरौली में आयोजित एक जनसभा के दौरान केंद्र और राज्य की सत्ता, चुनाव आयोग, स्वास्थ्य मंत्री और भ्रष्ट अधिकारियों पर जमकर निशाना साधा। भारी बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में जुटे लोगों को संबोधित करने के बाद पीके ने पत्रकारों से बातचीत की और कई मुद्दों पर बेबाक राय रखी। read more
- Post by Admin on Aug 13 2025
पटना : बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि ठोस मुद्दों के अभाव में उनकी राजनीति ‘विजन विहीन’ हो गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि राजद-कांग्रेस सहित पूरा विपक्ष न केवल नेता, नीति और नीयत के संकट से जूझ रहा है, बल्कि अब नैतिकता की सीमाएं भी लांघ रहा है। सिन्हा ने कहा कि 2014 से ही विपक्ष जनता द्वारा चुनी हुई सरकार को अस्वीकार करने read more
- Post by Admin on Aug 12 2025
बक्सर : जन सुराज अभियान के सूत्रधार प्रशांत किशोर (पीके) ने मंगलवार को बक्सर के डुमरांव में आयोजित बिहार बदलाव जनसभा में सत्ताधारी और पूर्व सत्ताधारी दलों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि अब बिहार की जनता जाति और धर्म की राजनीति से तंग आ चुकी है और वास्तविक मुद्दों — खासकर शिक्षा और रोजगार — के आधार पर वोट करने का मन बना चुकी है। पीके ने दावा किया कि आने वाले विधानसभा च read more
- Post by Admin on Aug 12 2025
नई दिल्ली : कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) और कथित 'वोट चोरी' को लेकर एक बार फिर चुनाव आयोग पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि 'एक व्यक्ति, एक वोट' संविधान का मूल आधार है, लेकिन आयोग इसे लागू करने में विफल रहा है। संसद भवन के बाहर मीडिया से बातचीत में राहुल गांधी ने कहा, "यह स read more
- Post by Admin on Aug 12 2025
नई दिल्ली : संसद के मॉनसून सत्र में मंगलवार को बिहार में चुनाव आयोग द्वारा कराए जा रहे गहन मतदाता सूची रिव्यू (एसआईआर) को लेकर विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया। राज्यसभा और लोकसभा—दोनों सदनों में विपक्षी सांसदों ने इस मुद्दे पर तत्काल चर्चा की मांग करते हुए नारेबाजी की, जिसके चलते सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी। राज्यसभा में कार्यवाही शुरू होने के कुछ ही देर बाद उपस read more
- Post by Admin on Aug 11 2025
नई दिल्ली : बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) और कथित ‘वोट चोरी’ के खिलाफ इंडिया गठबंधन के सांसदों ने सोमवार को संसद भवन से चुनाव आयोग मुख्यालय तक पैदल मार्च निकाला। शांतिपूर्ण मार्च के दौरान दिल्ली पुलिस ने नेताओं को रोकने की कोशिश की, जिसके बाद जमकर नारेबाजी और हंगामा हुआ। स्थिति बिगड़ते ही पुलिस ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा मे read more
- Post by Admin on Aug 11 2025
नई दिल्ली : संसद के मॉनसून सत्र में सोमवार को विपक्ष के तीखे विरोध और नारेबाजी के कारण लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही को बीच में रोकना पड़ा। विपक्षी सांसदों ने बिहार में चुनाव आयोग द्वारा मतदाता सूची की गहन समीक्षा समेत कई मुद्दों पर तत्काल चर्चा की मांग को लेकर सदन में हंगामा किया। राज्यसभा में विपक्ष ने नियम 267 के तहत अन्य सभी कार्य रोककर इन मुद्दों पर पहले चर्चा कर read more