राजनीति समाचार

दिखाया गया है 1,202 चीज़े में से 171-180 ।
संसद की सीढ़ियों पर फिसले शशि थरूर, बोले— तूफान में जलने वाले को संभलकर चलना होता है
  • Post by Admin on Feb 05 2026

नई दिल्ली : संसद भवन परिसर में बुधवार को एक दिलचस्प घटनाक्रम सामने आया, जब कांग्रेस सांसद शशि थरूर सीढ़ियों पर फोन पर बात करते हुए अचानक लड़खड़ा गए। इसी दौरान पास खड़े समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तुरंत उन्हें संभाल लिया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि शशि थरूर सीढ़ियों से उतरते समय संतुलन ख   read more

कांग्रेस बनाम भाजपा : संसद में किताबों से छिड़ी इतिहास की लड़ाई
  • Post by Admin on Feb 05 2026

नई दिल्ली : पूर्व सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे की किताब को लेकर संसद में चल रहे विवाद के बीच भारतीय जनता पार्टी के सांसद निशिकांत दुबे ने कांग्रेस पार्टी और गांधी परिवार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर 40 किताबों की एक सूची जारी करते हुए दावा किया कि ये किताबें भारत का “असली इतिहास” बताती हैं और कांग्रेस शासन से जुड़े कई विवादित पहलुओं को उजागर क   read more

संसद परिसर में तीखी नोकझोंक : राहुल गांधी ने कहा गद्दार तो बिट्टू ने बताया देश का दुश्मन
  • Post by Admin on Feb 04 2026

नई दिल्ली : संसद परिसर में बुधवार को कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी तथा केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली। यह टकराव उस समय हुआ, जब कांग्रेस सांसद संसद के मकर द्वार पर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, इसी दौरान जब केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू वहां से गुजर रहे थे, तो राहुल गांध   read more

एक साल बाद मणिपुर में बनेगी नई सरकार, युमनाम खेमचंद सिंह को मिली कमान
  • Post by Admin on Feb 04 2026

इंफाल : मणिपुर में राजनीतिक अनिश्चितता का दौर समाप्त होने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए भारतीय जनता पार्टी ने युमनाम खेमचंद सिंह को विधायक दल का नेता चुन लिया है। इसके साथ ही राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में खेमचंद सिंह का नाम लगभग तय हो गया है। मणिपुर में इस महीने 12 फरवरी को राष्ट्रपति शासन समाप्त होने जा रहा है, जिसके बाद नई सरकार का गठन किया जाएगा। भाजपा विधायक दल की   read more

जेल से सीधे पहुंचे विधानसभा, शपथ ले अनंत ने पहली बार छुए नीतीश के पैर
  • Post by Admin on Feb 03 2026

पटना : मोकामा से निर्वाचित विधायक अनंत सिंह ने मंगलवार को बिहार विधानसभा में विधायक पद की शपथ ग्रहण कर ली। शपथ लेने के बाद उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पैर छूकर आशीर्वाद लिया, जिसका वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गईं। बाहुबली विधायक के रूप में चर्चित अनंत सिंह को पटना सिविल कोर्ट से विशेष अनुमति मिलने के बाद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बेऊ   read more

विपक्ष ने बजट को बताया जुमलाबाजी, कहा—11 साल में जनता को कुछ नहीं मिला
  • Post by Admin on Feb 01 2026

नई दिल्ली : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में पेश किए गए केंद्रीय बजट 2026-27 पर विपक्षी दलों ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। विपक्षी नेताओं ने बजट को ‘जुमलाबाजी’ करार देते हुए आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने पिछले 11 वर्षों में जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने वाला कोई ठोस काम नहीं किया है। कांग्रेस सांसद गुरजीत सिंह औजाला ने कहा कि सरकार को बेरोजगार युवाओं, किसानों और क   read more

सुनेत्रा पवार बनीं महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री, राजभवन में हुआ शपथ ग्रहण
  • Post by Admin on Feb 01 2026

मुंबई : महाराष्ट्र की राजनीति में आज एक ऐतिहासिक पल दर्ज हो गया, जब सुनेत्रा पवार ने राज्य की पहली महिला उपमुख्यमंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने उन्हें पद की शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे समेत मंत्रिमंडल के कई वरिष्ठ सदस्य और राजनीतिक दलों क   read more

यूजीसी मामले पर अखिलेश यादव का वार, बोले—कानून की भाषा ही नहीं, नीयत भी होनी चाहिए साफ
  • Post by Admin on Jan 29 2026

लखनऊ : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने यूजीसी के नए नियमों पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर न्याय, संविधान और सरकार की नीतियों पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सच्चा न्याय वही है, जिसमें किसी भी वर्ग के साथ अन्याय न हो और किसी को भेदभाव का शिकार न बनाया जाए। उनका कहना था कि किसी भी कानून या नियम की केवल भाषा ही नहीं, बल्कि उसकी   read more

चुनाव जीतने के लिए धमाकों की साजिश : पूर्व सीएम के बयान से मचा सियासी तूफान
  • Post by Admin on Jan 29 2026

चंडीगढ़ : पंजाब की पूर्व मुख्यमंत्री राजिंदर कौर भट्‌ठल के एक चौंकाने वाले बयान ने राज्य की राजनीति में हड़कंप मचा दिया है। भट्‌ठल ने दावा किया है कि मुख्यमंत्री रहते हुए उन्हें कुछ अधिकारियों ने सत्ता दोबारा हासिल करने के लिए बेहद खतरनाक और आपत्तिजनक सुझाव दिया था, जिसे उन्होंने तुरंत खारिज कर दिया था। पूर्व सीएम के अनुसार, संबंधित अधिकारियों ने चुनाव से पहले बाजा   read more

भूदाता की पहचान मिटाने पर भूमि वापसी का अधिकार, राष्ट्रपति से लेकर राज्यपाल तक भेजा गया ज्ञापन
  • Post by Admin on Jan 27 2026

मुजफ्फरपुर: पूर्वजों द्वारा जनहित में प्रदत्त भूमियों के उद्देश्यपूर्ति न होने और भूदाताओं की पहचान समाप्त किए जाने के मुद्दे को लेकर एक महत्वपूर्ण प्रेस विज्ञप्ति सामने आई है। सामाजिक प्रतिनिधि एवं “ऑक्सीजन बाबा” के नाम से चर्चित डॉ. अविनाश तिरंगा की ओर से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और बिहार के राज्यपाल को संयुक्त संवैधानिक ज्ञापन भेजा गया है। इस ज्ञापन में स्पष्ट किय   read more