एमएलसी बंशीधर ब्रजवासी का मोतीपुर दौरा कल, तिरहुत स्नातक मतदाताओं से करेंगे संवाद
- Post By Admin on Oct 08 2026
मुजफ्फरपुर : तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के मतदाताओं के साथ संगठनात्मक संपर्क और जमीनी संवाद को मजबूत करने के लिए 9 अक्टूबर को एक विशेष मतदाता मिलन कार्यक्रम तय किया गया है। यह सम्मेलन मोतीपुर के मिश्रौलिया चौक स्थित अमरेंद्र जी विवाह भवन में शाम 5 बजे से आयोजित होगा।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के विधान पार्षद बंशीधर ब्रजवासी होंगे। बैठक के दौरान वे क्षेत्र के स्नातक मतदाताओं, युवाओं और बुद्धिजीवियों से सीधे रूबरू होकर स्थानीय समस्याओं, उच्च शिक्षा और विकास से जुड़े मुद्दों पर मंथन करेंगे। आयोजन को लेकर स्थानीय स्तर पर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं और अधिक से अधिक मतदाताओं से समय पर पहुंचकर इस संवाद का हिस्सा बनने का आह्वान किया गया है।