मुजफ्फरपुर : जिले के जूरन छपरा स्थित राजद कार्यालय में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई । इस बैठक में राजद के जिलाध्यक्ष और विधानसभा के विधायक समेत कई महत्वपूर्ण नेताओं ने भाग लिया।

बैठक में वैशाली लोकसभा सीट के प्रत्याशी मुन्ना शुक्ला भी उपस्थित रहे। उन्होंने सभी को संबोधित करते हुए राजद कार्यालय में आने वाले सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को अपना प्रणाम व्यक्त किया। मुन्ना शुक्ला ने कहा, "हम वैशाली की भूमि पर राजद के सिपाही की भाँति आए हैं। हमें अपने नेताओं श्री लालू प्रसाद यादव और श्री तेजस्वी यादव के नेतृत्व में जनता के अपेक्षाओं को पूरा करने की जिम्मेदारी संभालने का अवसर मिला है।"

बैठक के दौरान राजद के जिलाध्यक्ष रमेश गुप्ता ने मुन्ना शुक्ला को शुभकामनाएं देते हुए उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट की। साथ ही इस बैठक में सुधीर यादव, निरंजन राय, अमर पासवान समेत कई अन्य नेता भी मौजूद रहे।