मुकेश पाठक बने पश्चिमी चंपारण के प्रभारी, कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल

  • Post By Admin on Sep 08 2024
मुकेश पाठक बने पश्चिमी चंपारण के प्रभारी, कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल

मुजफ्फरपुर : हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा सेक्युलर के श्रमिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश पाठक को पश्चिमी चंपारण जिले का प्रभारी नियुक्त किया गया है। इस नई जिम्मेदारी को लेकर मुकेश पाठक ने राष्ट्रीय संरक्षक और केंद्रीय मंत्री जितन राम मांझी, राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार सरकार में मंत्री डॉ. संतोष सुमन, प्रदेश अध्यक्ष सह टेकरी विधायक डॉ. अनिल कुमार और प्रदेश प्रधान महासचिव अविनाश कुमार का आभार प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, वे उस पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करेंगे।

युवा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अमित कुमार ने इस नियुक्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मुकेश पाठक एक कर्मठ और निष्ठावान कार्यकर्ता रहे हैं। उनकी नियुक्ति से निश्चित रूप से पश्चिमी चंपारण में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलेगी। 

इस घोषणा के बाद पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त की और जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं का मानना है कि यह पार्टी के लिए एक सकारात्मक कदम है, जो संगठन को और सशक्त बनाएगा।