मुजफ्फरपुर : मिली जानकारी के अनुसार, कांग्रेस जिला प्रभारी अजय कुमार चौधरी ने औराई कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष अब्बुबकर को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। अब्बुबकर की जगह अब कांग्रेस के कार्यक्रमों का संचालन करने के लिए लक्ष्मण ठाकुर को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
अजय कुमार चौधरी ने बताया कि जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार मुकुल ने अब्बुबकर को अनुशासनहीनता के आरोप में कारण बताओ नोटिस जारी किया था। लेकिन, अब्बुबकर ने समय पर नोटिस का जवाब नहीं दिया, जिसके चलते कांग्रेस पार्टी ने उन्हें प्राथमिक सदस्यता से छह साल के लिए निष्कासित करने का फैसला किया है।




















