मुजफ्फरपुर : भाजपा के सदस्यता अभियान के तहत मंगलवार को मुजफ्फरपुर के अटल सभागार में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने पार्टी की सदस्यता ली। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा ने की।
सुरेश शर्मा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा, "हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर हम मुजफ्फरपुर के हर घर से भाजपा का सदस्य बनाएंगे। यह हमारे संकल्प और समर्पण का प्रतीक है कि हम अपने कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ मिलकर पार्टी को और मजबूत करेंगे।"
इस मौके पर शर्मा ने भाजपा की नीतियों और योजनाओं की सराहना करते हुए कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया और पार्टी के विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दोहराया। उन्होंने कहा कि भाजपा एक ऐसा संगठन है जो देश की सेवा और प्रगति के लिए समर्पित है।
कार्यक्रम में पूर्व विधानपार्षद नरेन्द्र प्रसाद सिंह, पूर्व महापौर सुरेश कुमार, पूर्व उपमहापौर विवेक कुमार, पीएन सिंह आजाद, हरेराम मिश्र, मंडल अध्यक्ष अमित कुमार, आनंद कुमार, राजन भारद्वाज, नन्द किशोर ठाकुर, धीरज सिंह, आरती देवी, ममता सहनी, आरती सिंह, मनोरमा देवी, अमन राज समेत कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सुनील कुमार सिंह ने किया।




















