ताज़ा समाचार
- Post by Admin on Jan 12 2023
मुंबई : प्यार अंधा होता है यह तो सबको पता है लेकिन प्यार में इंसान सलाखों के पीछे चला जाए यह शायद ही कही सुना होगा। बता दें कि मुंबई एयरपोर्ट पर एक आदमी को लगभग 28 करोड़ की कोकीन के साथ पकड़ा गया। उसके बैग से 2.81 किलो ड्रग्स बरामद की गई। आरोपी इथोपिया से ड्रग्स लेकर मुंबई आया था। मिली जानकारी के मुताबिक़ आरोपी ने एक अधिकारी को बताया, कि एक महिला ने फेसबुक पर आरोपी से संपर्क किया था। read more
- Post by Admin on Jan 11 2023
देहरादून : राष्ट्रीय स्तर पर फर्जी चाइनीज लोन एप के माध्यम से धोखाधड़ी करने वाले आरोपितों के विरुद्ध साइबर क्राइम पुलिस और एसटीएफ ने बड़ा खुलासा किया है। इस फर्जी ऋणदाता कंपनी के नाम पर 15 एप काम कर रहे हैं। पांच एप की साइबर क्राइम और एसटीएफ पुलिस ने जांच की, जिनसे तीन सौ करोड़ रुपये की ठगी तथा अधिक ब्याज पर ऋण देकर लोगों को मानसिक रूप से उत्पीड़न करने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है read more
- Post by Admin on Jan 11 2023
देहरादून : उत्तराखण्ड एसटीएफ फर्जी आयुर्वेदिक डिग्री वाले चिकित्सकों पर शिकंजा कस रही है। एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बुधवार को बताया कि गत एक माह से एसटीएफ उत्तराखण्ड में प्रैक्टिस कर रहे बीएएमएस की फर्जी डिग्री वाले आयुर्वेदिक चिकित्सकों के सम्बन्ध में जांच की जा रही थी। प्रारम्भिक जांच में पाया कि बीएएमएस की फर्जी डिग्री लेकर राज्य में कई आयुर्वेदिक चिकित्सक अपन read more
- Post by Admin on Jan 11 2023
इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट से पहले उद्योगपतियों और निवेशकों से वन-टू-वन चर्चा की। इस दौरान अडानी एग्रो ऑयल एवं गैस के प्रणव अडानी ने मुख्यमंत्री चौहान को प्रदेश में 60 करोड़ रुपये निवेश का प्रस्ताव दिया। वहीं, आटीसी ग्रुप के संजीव पुरी ने मुख्यमंत्री चौहान से 1500 करोड़ रुपये के निवेश की बात कही। इसके साथ ही रिलायंस इंडस्ट्रीज क read more
- Post by Admin on Jan 11 2023
देहरादून : रिलायंस जियो ने उत्तराखंड में देहरादून से अपनी ट्रू 5जी सेवाओं की शुरुआत की घोषणा कर दी है। देश भर में जियो ट्रू 5जी का रोलआउट बड़ी तेजी से हो रहा है। देहरादून में 5जी नेटवर्क उपलब्ध कराने वाला जियो एकमात्र ऑपरेटर है। 11 जनवरी से देहरादून में जियो उपयोगकर्ताओं को जियो वेलकम ऑफर दिया जाएगा। ऑफर के तहत यूजर्स को बिना किसी अतिरिक्त लागत के 1 जीबीपीएस+ की स्पीड पर अ read more
- Post by Admin on Jan 11 2023
अभी कुछ समय पहले तक उत्तराखंड का रैनी गाँव सुर्खियों में था। और अब, पास का ही जोशीमठ खबरों में है और उन्हीं वजहों से। फिलहाल प्रशासन वहाँ से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पुनर्स्थापित करने की कवायद में है और विशेषज्ञ अपनी अपनी समझ से समस्या के कारणों पर गौर कर रहे हैं। अधिकांश का मानना है अनियोजित शहरीकरण और प्रकृतिक संसाधनों का दोहन ही इस घटनाक्रम का कारक है। इस read more
- Post by Admin on Jan 11 2023
मुंबई: ड्रामा क्वीन कही जानें वाली राखी सावंत ने शादी कर ली है। उन्होंने अपने ब्वॉयफ्रेंड आदिल दुरानी के साथ शादी की है। दोनों की फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहीं हैं जिसमें उनके गले में वरमाला और साथ में मैरिज सर्टिफिकेट लिए नज़र आ रहे हैं। इनकी यह फ़ोटो देख कर उनके फैंस बहुत खुश हैं। हालाकि अभी तक आदिल या राखी की तरफ से शादी की ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है। read more
- Post by Admin on Jan 11 2023
मुंबई : पिछले कुछ दिनों से शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान का नाम पाकिस्तानी एक्ट्रेस सादिया खान से जोड़ा जा रहा है। कहा जा रहा था कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। उनकी फ़ोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। लेकिन अब एक्ट्रेस ने ही इन अफवाहों पर विराम लगा दिया है। मीडिया से इस बारे में बात करते हुए सादिया ने कहा, ये बहुत अजीब है कि कैसे लोग पूरी तस्वीर जाने बिना मेरे और आर्यन के read more
- Post by Admin on Jan 11 2023
नई दिल्ली: उत्तर-पश्चिम भारत को गला रही ठंड से थोड़ी राहत मिली है। कुछ राज्यों में घना कोहरा भी छंटा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक तीन-चार दिन तक ठंड कुछ कम होगी। पश्चिमी विक्षोभ के कारण न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक का इजाफा हो सकता है। अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तक जाने की संभावना है। 14 जनवरी से ठंड दोबारा परेशान करेगी और तापम read more
- Post by Admin on Jan 11 2023
हर दौरे की तरह इस दौरे में भी पीठाधीश्वर की भूमिका में दिखे योगी ठंड के मौसम में सभी गोवंश का विशेष ख्याल रखने का दिया निर्देश गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री व गुरु गोरक्षनाथ के पीठाधीश्वर योगी अदित्यनाथ ने बुधवार की शुरुआत हर बार की तरह गोसेवा से की। उन्हें गुड़ चना खिलाया और गुरुओं का आशीष लिया। गोरखनाथ मंदिर परिसर में प्रातः भ्रमण के दौरा read more