जहरीली शराब पीने से 6 लोगों की मौत, मचा इलाके में हड़कंप
- Post By Admin on Dec 14 2024
पलामू : झारखंड के पलामू जिले में महज दो हफ्ते के भीतर जहरीली शराब पीने से 6 लोगों की मौत हो गई है। यह घटना छतरपुर इलाके की है जहां महुआ की शराब बनाने वाली कई फैक्ट्रियां चल रही हैं। इन फैक्ट्रियों में कीटनाशक दवाएं, यूरिया खाद और अन्य रासायनिक दवाओं का इस्तेमाल किया जाता है जिसके कारण शराब में जहर मिल जाता है।
मृतकों में 40 वर्षीय अनिल रजक, 35 वर्षीय गोपाल रजक, 35 वर्षीय भोला चंद्रवंशी, भीष्म पासवान, अनिल चंद्रवंशी और सुनील दास शामिल हैं। जहरीली शराब पीने से न केवल मौतें हो रही हैं बल्कि कई लोग गंभीर बीमारियों का शिकार भी हो रहे हैं। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और पुलिस प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।