सड़क दुर्घटना में 2 की मौत, गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम
- Post By Admin on Dec 14 2024

पलामू : झारखंड के पलामू जिले में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई। यह हादसा हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के जपला-छतरपुर मुख्य पथ पर ऊपरी कला गांव के पास हुआ।
दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने सड़क पर जाम लगा दिया। जाम के कारण मुख्य मार्ग पर यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया। लोगों ने प्रशासन से दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और सड़क पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की मांग की।
सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने की कोशिश की। काफी मशक्कत के बाद जाम को हटाया गया और यातायात सामान्य किया गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।