ताज़ा समाचार

दिखाया गया है 13,298 चीज़े में से 9,341-9,350 ।
बड़हिया से निकली कलश शोभा यात्रा, अशोकधाम में किया जलाभिषेक
  • Post by Admin on Jul 21 2024

लखीसराय: गुरु पूर्णिमा और पहली सोमवारी से सावन की शुरुआत के अवसर पर जिले के मां बाला त्रिपुर सुंदरी धाम, बड़हिया से अशोकधाम तक कलश शोभा यात्रा निकाली गई। इस शोभा यात्रा में 1100 कुमारी कन्याओं ने पवित्र गंगाजल से भरे कलश लेकर नंगे पांव चलते हुए अशोकधाम तक की यात्रा पूरी की। अशोकधाम पहुंचकर श्री इंद्रदमनेश्वर महादेव मंदिर में विशाल पवित्र शिवलिंग पर जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना क   read more

डिप्टी सीएम ने किया श्रावणी मेला का उद्घाटन
  • Post by Admin on Jul 21 2024

लखीसराय: विशाल शिवलिंग के लिए प्रसिद्ध अशोकधाम में श्रावणी मेला का शुभारंभ रविवार को डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा द्वारा विधिवत रूप से फीता काटकर किया गया। पवित्र पूर्णिमा के अवसर पर जिला प्रशासन और मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों के साथ, डिप्टी सीएम ने अपने परिवार के साथ श्री इंद्रदमनेनश्वर महादेव मंदिर में आयोजित महारुद्राभिषेक पूजा में भाग लिया। वैदिक मंत्रोच्चार   read more

अध्यापक नियुक्ति प्रतियोगिता पुर्नपरीक्षा का तीसरा और अंतिम दिन कदाचार मुक्त संपन्न
  • Post by Admin on Jul 21 2024

लखीसराय: बीपीएससी द्वारा आयोजित अध्यापक नियुक्ति प्रतियोगिता पुर्नपरीक्षा का तीसरा और अंतिम दिन जिला मुख्यालय के चार परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त संपन्न हुआ। इस दिन निर्धारित 1578 अभ्यर्थियों में से 1425 ने परीक्षा में हिस्सा लिया, जबकि 153 अनुपस्थित रहे।  सुबह से ही सभी चार परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों का आना शुरू हो गया था। परीक्षा को सुचारू रूप स   read more

गुप्त सूचना पर वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार
  • Post by Admin on Jul 21 2024

लखीसराय: गुप्त सूचना के आधार पर रामगढ़ चौक थाना अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार पंडित ने वारंटी अभियुक्त महेंद्र यादव और उनके पुत्र दीपन यादव को गिरफ्तार किया। महेंद्र यादव, पिता स्वर्गीय शिवधारी यादव, और दीपन यादव, पिता महेंद्र यादव, दोनों निवासी नारायणपुर, थाना रामगढ़ चौक, जिला लखीसराय को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश करने के लिए भेजा गया है।   read more

प्रदीप खेतान ने अशोक धाम मंदिर ट्रस्ट को शीतल पेय मशीन दान की
  • Post by Admin on Jul 21 2024

लखीसराय: लायंस क्लब 322E के VDG 1 प्रदीप खेतान ने अपनी पत्नी रचना खेतान के साथ मिलकर अपने पिता स्वर्गीय बालकिशन खेतान की याद में अशोक धाम मंदिर में भक्तों की सुविधा के लिए एक वाटर कूलर दान किया। इस पहल से श्रावण मास के दौरान शिव भक्तों को गर्मी से राहत मिलेगी। लायंस क्लब लखीसराय, हमेशा की तरह, नगरवासियों की सुविधाओं के लिए तत्पर है। पिछले सप्ताह क्लब ने जरूरतमंदों के बीच सिलाई   read more

स्कार्पियो से कुचलकर अबोध बच्चे की मौत
  • Post by Admin on Jul 21 2024

लखीसराय: जिले के चानन प्रखंड के नक्सल थाना क्षेत्र के बेलदरिया गांव में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। चापाकल के पास सड़क पर खेल रहे एक अबोध बच्चे की स्कार्पियो की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने स्कॉर्पियो को कब्जे में लेकर चालक की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है। परिजनों के अनुसार, बबलू बिंद का 2 वर्षीय बेटा, चापाकल के पास सोच की धुलाई के लिए   read more

अध्यापक नियुक्ति प्रतियोगिता पुनर्परीक्षा : दूसरे दिन कदाचार मुक्त एवं शांतिपूर्ण संपन्न
  • Post by Admin on Jul 20 2024

लखीसराय: बीपीएससी द्वारा आयोजित अध्यापक नियुक्ति प्रतियोगिता की पुनर्परीक्षा का दूसरा दिन जिले के सभी पांच परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त ढंग से समाप्त हुआ।  दूसरे दिन कुल 2346 निर्धारित अभ्यर्थियों में से 1558 ने परीक्षा दी, जबकि 789 अनुपस्थित रहे। जिला मुख्यालय में स्थित सभी पांच परीक्षा केंद्रों पर सुबह से ही अभ्यर्थियों की भीड़ देखी गई। परीक्षा कें   read more

दो शराब तस्कर गिरफ्तार, देसी-विदेशी शराब बरामद
  • Post by Admin on Jul 20 2024

लखीसराय: उत्पाद पुलिस ने शुक्रवार शाम से शनिवार तक की कार्यवाई में शराब तस्करी के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए तस्करों के पास से देसी और विदेशी शराब बरामद हुई है।  उत्पाद विभाग के अवर निरीक्षक गुड्डू कुमार के अनुसार, जिला मुख्यालय पुरानी बाजार संतर मोहल्ला से मुंगेर जिला के धरहरा थाना क्षेत्र के निवासी संजय कुमार को 1.5 लीटर अवैध महुआ चुलाई शराब क   read more

महेंद्र मधुकर की पुस्तकों का भव्य लोकार्पण
  • Post by Admin on Jul 20 2024

मुजफ्फरपुर: डॉ महेंद्र मधुकर की दो कृतियों 'नटखेला उर्फ बन्ना गोसाईं' और 'मोहि कहां विश्राम' का लोकार्पण समारोह धूमधाम से संपन्न हुआ। अध्यक्षीय उद्गार में डॉ. रिपुसूदन प्रसाद श्रीवास्तव ने मधुकर जी को अध्ययनशील मनस्वी लेखक बताते हुए कहा कि उनकी लेखनी साहित्य की विभिन्न विधाओं में निरंतरता और गरिमा को प्रकट करती है। उनकी कृतियाँ ज्ञान, चिंतन और सांस्कृतिक चेतना का   read more

सरकारी विद्यालयों में मासिक परीक्षा से हो रहा है शैक्षणिक मूल्यांकन
  • Post by Admin on Jul 20 2024

लखीसराय: सरकारी विद्यालयों में शैक्षणिक व्यवस्था में सुधार के लिए शिक्षा विभाग के चर्चित पूर्व अपर मुख्य सचिव केके पाठक द्वारा लागू किए गए नए अध्याय में मासिक परीक्षा भी शामिल है। अब प्राइवेट स्कूलों की तरह ही सरकारी विद्यालयों में भी 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों की मासिक परीक्षा आयोजित की जा रही है।  जुलाई माह की मासिक परीक्षा 22 से 29 जुलाई तक 12वीं की और 22 से 24 जुला   read more