रेलवे में ग्रुप डी के 32,428 पदों पर भर्ती, जल्द शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

  • Post By Admin on Dec 23 2024
रेलवे में ग्रुप डी के 32,428 पदों पर भर्ती, जल्द शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

नई दिल्ली : रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने ग्रुप डी के 32,428 पदों पर भर्ती के लिए एक शॉर्ट नोटिस जारी किया है। यह भर्ती अभियान ट्रैक मेंटेनर ग्रेड IV, पॉइंट्समैन, असिस्टेंट लोको शेड, असिस्टेंट ऑपरेशन और अन्य पदों को भरने के लिए आयोजित किया जाएगा। पूरी अधिसूचना जनवरी 2025 में जारी होने की संभावना है।

5 साल बाद हो रही है बड़ी भर्ती

RRB ने पांच साल बाद ग्रुप डी लेवल के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने का निर्णय लिया है। यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका है जो 10वीं पास हैं और सरकारी नौकरी की तलाश में हैं।

कौन कर सकता है आवेदन?

इस भर्ती के लिए 10वीं पास उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 33 वर्ष होनी चाहिए।

आवेदन शुल्क

आवेदन प्रक्रिया जब शुरू होगी तो उम्मीदवारों को अप्लाई करने के लिए शुल्क भी देना होगा। जनरल, ओबीसी और EWS उम्मीदवारों को 500 रुपए का शुल्क देना होगा। एससी और एसटी उम्मीदवारों के लिए 250 रुपए का शुल्क निर्धारित है।

पदों का विवरण

इस भर्ती में विभिन्न पदों के लिए कुल 32,428 रिक्तियां हैं। जिसमें से ट्रैक मेंटेनर ग्रेड IV के लिए 13,187, पॉइंट्समैन के लिए 5,058 असिस्टेंट (ट्रैक मशीन) के लिए 799, असिस्टेंट (ब्रिज) के लिए 301, असिस्टेंट लोको शेड (इलेक्ट्रिकल) के लिए 950, असिस्टेंट ऑपरेशन के लिए 744।  वहीं, असिस्टेंट TL & AC के लिए 1,041 पद निर्धारित हैं। अन्य पदों के लिए भी हजारों रिक्तियां हैं।

कैसे करें आवेदन?

आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी। आवेदन की शुरुआत और अन्य विवरण RRB की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर उपलब्ध होंगे।

चयन प्रक्रिया और वेतन

चयन प्रक्रिया में कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT), फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट शामिल होंगे। वेतन संरचना और अन्य लाभों की जानकारी भी अधिसूचना में दी जाएगी।

महत्वपूर्ण सूचना

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें और आवेदन प्रक्रिया शुरू होते ही समय पर आवेदन करें।