ताज़ा समाचार

दिखाया गया है 14,768 चीज़े में से 9,151-9,160 ।
तिरहुत स्नातक उपचुनाव में राकेश रौशन ने भरा पर्चा, लोजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष पद से दिया था इस्तीफा
  • Post by Admin on Nov 12 2024

मुजफ्फरपुर : तिरहुत स्नातक विधान परिषद उपचुनाव में आज राकेश रौशन ने नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के बाद उनके समर्थकों के बीच एक सभा का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। हाल ही में राकेश रौशन ने लोजपा (रामविलास) के प्रदेश उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा देकर तिरहुत के विकास के लिए स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ने की घोषणा की थी।  लोकप्रिय नेता स्वर्गीय बृज   read more

बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का 28 नवंबर को आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन का ऐलान
  • Post by Admin on Nov 12 2024

लखीसराय : सदर अस्पताल के सभागार में मंगलवार को बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की जिला इकाई की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संघ के प्रदेश महामंत्री सुरेश सिंह ने की, जिसमें जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों के कर्मचारी शामिल हुए। सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि 28 नवंबर को पटना में मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री के खिलाफ आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन क   read more

ड्यूटी पर जाते समय सीआरपीएफ जवान की सड़क दुर्घटना में मौत, पूरे गांव में शोक का माहौल
  • Post by Admin on Nov 12 2024

लखीसराय : लखीसराय के नक्सल प्रभावित चानन थाना क्षेत्र के मननपुर रामपुर गांव के सीआरपीएफ जवान रोहित कुमार की ड्यूटी पर जाते समय सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। रोहित 215 बटालियन, सीआरपीएफ, जमुई के मलयपुर कैंप में तैनात थे। सोमवार को लखीसराय कोर्ट में निजी काम निपटाकर घर लौटे थे। घर पर भोजन करने के बाद अपनी बुलेट मोटरसाइकिल से कैंप लौट रहे थे तभी जमुई के शोनाय मड़वा गांव के पास तेज   read more

बिग बॉस 18 में जल्द होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री,ये बोल्ड एक्ट्रेस बनेंगी शो का हिस्सा, साहिल खान से जुड़ा था नाम 
  • Post by Admin on Nov 12 2024

मुम्बई : बॉस 18 दिन पर दिन काफी इंटरेस्टिंग होता जा रहा है। पिछले दिनों अरफीन खान का सफर घर से खत्म हो गया लेकिन घर में आए दो नए वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स दिग्विजय सिंह राठी और कशिश कपूर दर्शकों का फुल मनोरंजन कर रहे हैं। शो से जुड़े करीबी सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार, शो में जल्द ही हॉट वाइल्ड कार्ड एंट्री होने वाली है। इस सिलसिले में मेकर्स की पॉपुलर मॉडल और इन्फ्लूएंस   read more

छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में आईएएस अधिकारी विनय चौबे को राहत, हाईकोर्ट ने दी पीड़क कार्रवाई पर रोक
  • Post by Admin on Nov 12 2024

रांची :  छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में झारखंड के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी विनय चौबे को बड़ी राहत मिली है। मंगलवार को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने चौबे और उत्पाद विभाग के संयुक्त आयुक्त गजेंद्र सिंह के खिलाफ कोई भी पीड़क कार्रवाई नहीं करने का आदेश दिया।  बता दे कि, इन दोनों अधिकारियों पर छत्तीसगढ़ एसीबी ने प्राथमिकी दर्ज की थी जिसे बाद में ईडी ने टेकओवर कर लिया। हाल ही में ईडी ने   read more

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, आरक्षण छीनने की साजिश का लगाया आरोप
  • Post by Admin on Nov 12 2024

चिमूर : महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव प्रचार में पीएम नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस और INDI अलायंस पर आदिवासी और वंचित समुदायों के आरक्षण को खतरे में डालने का आरोप लगाया। चिमूर में मंगलवार को आयोजित रैली में पीएम ने कहा कि अगर समाज बंटा, तो कांग्रेस उनका आरक्षण छीन सकती है। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस समाज को जातियों में बांटने का प्रयास कर रही है जिससे वंचित समुदाय कमजोर हो सकते हैं। प   read more

निर्वाचन आयोग ने जारी की गाइडलाइन
  • Post by Admin on Nov 12 2024

राँची : आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग ने कुछ महत्वपूर्ण गाइडलाइन जारी की हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि वे मतदान केंद्र पर अपनी मतदाता पर्ची लेकर जाएं। यदि किसी को मतदाता पर्ची नहीं मिली है तो वे बीएलओ या वालेंटियर से संपर्क कर टोकन प्राप्त कर सकते हैं जिससे मतदान में कोई परेशानी नहीं होगी। उन्होंने यह भी बत   read more

मंईयां सम्मान योजना की चौथी किश्त खातों में आयी, हेमंत सोरेन ने X पर किया पोस्ट
  • Post by Admin on Nov 12 2024

राँची : मुख्यमंत्री और झामुमो के बरहेट प्रत्याशी हेमंत सोरेन ने अपने X अकाउंट पर मंईयां सम्मान योजना की चौथी किश्त के खातों में आने की जानकारी दी। उन्होंने पोस्ट में लिखा कि, "सभी बहनों के खातों में मंईयां सम्मान की चौथी किश्त भेज दी गई है।" उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने उन्हें धन्यवाद दिया, क्योंकि मंईयां सम्मान योजना से उन्ह   read more

लोहरदगा विधानसभा चुनाव की तैयारी पूरी, मतदान कर्मी रवाना
  • Post by Admin on Nov 12 2024

लोहरदगा : झारखंड विधानसभा चुनाव के मद्देनजर लोहरदगा विधानसभा सीट पर चुनाव की तैयारी पूरी कर ली गई है। मंगलवार को मतदान कर्मियों को उनके संबंधित कलस्टर के लिए रवाना किया गया। चुनाव अधिकारियों ने सभी मतदान कर्मियों को निर्देश दिए कि वे समय पर अपने ड्यूटी स्थान पर पहुंचकर मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्वक और निष्पक्ष रूप से संपन्न कराएं। चुनाव में सुरक्षा को ध्यान में रखत   read more

विधानसभा चुनाव को लेकर 13 नवंबर को झारखंड हाईकोर्ट में अवकाश
  • Post by Admin on Nov 12 2024

राँची : झारखंड विधानसभा चुनाव के मद्देनजर 13 नवंबर को झारखंड हाईकोर्ट में अवकाश रहेगा। इस दिन राँची, हटिया और कांके विधानसभा क्षेत्रों में मतदान होगा। इसे देखते हुए हाईकोर्ट ने यह निर्णय लिया है। रजिस्ट्रार जनरल के हस्ताक्षर से इस संबंध में अधिसूचना जारी की गई है। इस छुट्टी के बदले शनिवार 7 दिसंबर को हाईकोर्ट में कार्य दिवस रहेगा।  बता दे कि, पहले केवल खिजरी विधानस   read more