ताज़ा समाचार

दिखाया गया है 16,480 चीज़े में से 8,771-8,780 ।
प्रवासी सम्मान दिवस समारोह में ऑनलाइन जुड़े प्रवासी
  • Post by Admin on Jan 10 2025

लखीसराय : जिले में समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में जिला प्रशासन की ओर से गुरुवार को प्रवासी सम्मान दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र और अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम के आरंभ में मंगलाचरण की टीम द्वारा मंत्रोच्चारण किया गया। इसके बाद, विशिष्ट अतिथियों का स्वागत पौधा देकर किया गया। इस दौरान लख   read more

ऑटो और बस के परिचालन पर सख्ती, 1.11 लाख रुपये का लगा जुर्माना
  • Post by Admin on Jan 10 2025

लखीसराय : शहर में जाम की समस्या और यातायात की सुगमता सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र के द्वारा जारी किए गए निर्देश के तहत लखीसराय शहर एवं बाजार क्षेत्र में ऑटो और बसों के परिचालन पर सख्ती बरती जा रही है। आदेश का पालन न करने पर अब जिला परिवहन विभाग ने दंडात्मक कार्यवाही शुरू कर दी है। गुरुवार को जिला परिवहन पदाधिकारी मुकुल पंकज मणि के नेतृत्व में परिवहन टी   read more

द उम्मीद ने 40 परिवारों के बीच किया कम्बल वितरित
  • Post by Admin on Jan 09 2025

समस्तीपुर : जिले की सामाजिक संस्था “द उम्मीद” ने कड़ाके की ठंड में रेलवे ब्रिज के नीचे रह रहे 40 परिवारों के बीच कम्बल वितरित कर एक अद्वितीय सेवा कार्य का उदाहरण प्रस्तुत किया। इसमें “द उम्मीद” की गर्ल्स विंग्स की सदस्य अर्चिता यादव का खास योगदान रहा। माधुरी चौक स्थित रेलवे ब्रिज के नीचे फुटपाथ पर रहने वाले इन परिवारों के लिए इस कड़ी ठंड में गर्म कपड़े और कम्बल की ज   read more

हजारों एकड़ में फैली अमेरिका में लगी आग, इमारतें जलकर हुई खाक
  • Post by Admin on Jan 09 2025

अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य में लगी भीषण जंगल की आग ने अब तक भारी तबाही मचाई है। लॉस एंजिल्स के पास लगी इस आग में 16,000 एकड़ से ज्यादा की ज़मीन जलकर खाक हो चुकी है और अब तक 5 लोगों की जान जा चुकी है। इस आग ने न केवल प्राकृतिक संसाधनों को नुकसान पहुँचाया है, बल्कि कई इमारतें, स्कूल, बैंक और यहां तक कि नासा की जेट प्रोपल्शन प्रयोगशाला भी इसकी चपेट में आ चुकी है। इस आग ने लगभग 70,000 लोगों को बेघठ  read more

धनश्री वर्मा ने तलाक की अफवाहों पर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर पहली बार तोड़ी चुप्पी
  • Post by Admin on Jan 09 2025

नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा के बीच तलाक की अफवाहें इन दिनों सुर्खियों में हैं। इस दौरान, धनश्री वर्मा ने पहली बार अपनी चुप्पी तोड़ी है और सोशल मीडिया के जरिए इन खबरों पर प्रतिक्रिया दी है। हाल ही में धनश्री वर्मा ने इंस्टाग्राम पर एक क्रिप्टिक पोस्ट साझा किया। जिसमें उन्होंने अपनी निजी जिंदगी से जुड़े अफवाहों   read more

बाढ़ पीड़ितों को राहत राशि न मिलने पर ग्रामीणों ने की प्रशासन से सहायता की अपील
  • Post by Admin on Jan 09 2025

लखीसराय : जिले के पीपड़िया और प्रयो-पीपड़िया अंचल के बाढ़ पीड़ित ग्रामीणों ने प्रशासन से सहायता राशि और अन्य राहत सामग्री की मांग की है। इन ग्रामीणों का कहना है कि 2023 और 2024 दोनों ही वर्षों में उन्हें न तो राहत की राशि मिली है और न ही अनाज या अन्य कोई सरकारी सहायता। स्थानीय निवासियों का कहना है कि वे सभी गरीब परिवार से हैं और लगातार आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। गांववाले भारी कà   read more

मुख्यमंत्री के समस्तीपुर दौरे के दौरान जन सुराज के कार्यकर्ता काला झंडा दिखाकर करेंगे विरोध
  • Post by Admin on Jan 09 2025

समस्तीपुर : जन सुराज पार्टी ने बुधवार को समस्तीपुर जिला कार्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन आयोजित कर यह घोषणा की कि पार्टी छात्रों के अधिकारों के लिए राज्यभर में धरना प्रदर्शन और अनशन जारी रखेगी। जिला अध्यक्ष चंद्रमणि सिंह ने इस दौरान कहा कि पार्टी अब प्रखंड से लेकर राज्य मुख्यालय तक आंदोलन को और तेज करेगी, ताकि छात्रों को उनके हक मिल सके। उन्होंने कहा, “पटना में हमारà   read more

महाकुंभ में माँ बाप करेंगे जिंदा बेटी का पिंडदान
  • Post by Admin on Jan 09 2025

प्रयागराज : प्रयागराज महाकुंभ में एक ऐसी घटना घटित हुई। जिसने धार्मिक और सामाजिक परिप्रेक्ष्य में एक नया इतिहास रचा। आगरा के पेठा व्यवसायी दिनेश सिंह और उनकी पत्नी रीमा ने अपनी 13 वर्षीय बेटी राखी को जूना अखाड़े में दान कर दिया। जिसे अब “गौरी” के नाम से जाना जाएगा। यह कदम न केवल उनके परिवार के लिए, बल्कि पूरे समाज के लिए एक प्रेरणा बन गया है। गंगा स्नान के बाद लिया नि   read more

महादलित परिवारों में किया गया कंबल वितरण, दी गई स्वास्थ्य लाभ की जानकारी
  • Post by Admin on Jan 09 2025

लखीसराय : जिले के रामगढ़ प्रखंड अंतर्गत बिल्लो पंचायत और नंदनामा पंचायत के विभिन्न गांवों में आज महादलित समुदाय के परिवारों को कंबल वितरण किया गया। इस दौरान, ग्रामीणों को पेंशन, राशन कार्ड, राशन वितरण और आयुष्मान योजना के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी भी प्रदान की गई। बिल्लो पंचायत के मांझी टोला में कंबल वितरण बिल्लो पंचायत के मांझी टोला में 15 महिला और 8 पुरुषोà   read more

पारा विधिक स्वयंसेवकों के चयन हेतु 19 जनवरी को होगी साक्षात्कार
  • Post by Admin on Jan 09 2025

दरभंगा : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव रंजन देव द्वारा जानकारी दी गई है कि पारा विधिक स्वयंसेवकों के चयन हेतु साक्षात्कार आगामी 19 जनवरी 2025 (रविवार) को आयोजित किया जाएगा। यह साक्षात्कार ए.डी.आर.-सह-मध्यस्थता केन्द्र जिला विधिक सेवा प्राधिकार, व्यवहार न्यायालय दरभंगा में सुबह 09:00 बजे से होगा। अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए संबंधित कागजात की छायाप्रति एवं मूल प्रति à   read more