ताज़ा समाचार
- Post by Admin on Jul 20 2024
मुजफ्फरपुर: बीते शुक्रवार को रामदयालु सिंह महाविद्यालय के 76वें स्थापना दिवस के अवसर पर एक शानदार समारोह का आयोजन किया। इस महोत्सव में कुलपति डॉ. दिनेश चंद्र राय ने अपने संबोधन में कहा कि रामदयालु सिंह महाविद्यालय ने अपने 76 वर्षों के इतिहास में एकेडमिक ऊंचाइयों को छूने का सम्मान प्राप्त किया है। उन्होंने पूर्व के प्राचार्यों को भी सम्मानित करते हुए उनका आभार व्यक्त किय read more
- Post by Admin on Jul 19 2024
लखीसराय: नशामुक्ति अभियान के तहत उत्पाद पुलिस ने शुक्रवार को लावारिस स्थिति में 120 लीटर अवैध महुआ शराब की बरामदगी की है। इस सफलता के साथ-साथ चार नशेबाज भी गिरफ्तार किए गए हैं। उन्हें नशे की हालत में पकड़ा गया है। जिला के उत्पाद विभाग के अवर निरीक्षक गुड्डू कुमार ने बताया कि यह शराब की बरामदी दोकरीया मोड़ के पास स्थित एक क्षेत्र से की गई है। इसके साथ ही कजरा, सूर्यगढ़ा, और read more
- Post by Admin on Jul 19 2024
लखीसराय: बीपीएससी द्वारा आयोजित तीसरे चरण की अध्यापक नियुक्ति प्रतियोगिता की पुर्नपरीक्षा जिले के सभी 10 परीक्षा केंद्रों पर प्रथम दिन सुखद और कदाचार मुक्त रही। इस परीक्षा में प्रथम दिन 4776 अभ्यर्थियों में से 3266 उपस्थित रहे, जबकि 1510 अनुपस्थित रहे। परीक्षा केंद्रों पर सुबह से ही अभ्यर्थियों की भीड़ देखी गई। बालिका विद्यापीठ विद्या भवन परीक्षा केंद्र से 624 अभ्यर्थियों read more
- Post by Admin on Jul 19 2024
लखीसराय: शुक्रवार को भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के प्रथम शहीद मंगल पाण्डेय जी के जन्म दिन पर वृक्षारोपण की गई। पर्यावरण संरक्षण गतिविधियों के अंतर्गत, नारी शक्ति प्रांत टोली सदस्य तथा जमुई के प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर शालिनी सिंह ने कहा कि वृक्षारोपण मानव समुदाय के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। इस महत्वपूर्ण अवसर पर, बच्चों के जन्म दिन और विशेष उपलक्ष्यों पर read more
- Post by Admin on Jul 19 2024
लखीसराय: शुक्रवार को बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के निदेशक कार्तिकेय धनजी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर शैक्षणिक व्यवस्था की जानकारी देने के लिए नए निर्देश जारी किए हैं। इस निर्देश के अनुसार, सभी प्राइवेट स्कूलों को भी ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर अटेंडेंस बनाने और विद्यालय में नामांकित सभी छात्र-छात्राओं का आंकड़ा अनिवार्य रूप से अपलोड करने क read more
- Post by Admin on Jul 19 2024
लखीसराय: दुनिया के एकमात्र सेवन स्टार होटल बुर्ज-अल-अरब में हाल ही में होमियोपैथिक सीजन-2 का समारोह सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस अवसर पर बर्नेट होमियोपैथिक प्राईवेट लिमिटेड ने दुनिया भर के 550 होमियोपैथिक चिकित्सकों को सम्मानित किया, जिसमें लखीसराय के डॉ. गुंजन कुमार भी शामिल हैं। इस महोत्सव में सूर्यगढ़ा प्रखंड के डॉ. अविनाश कुमार और डॉ. मुकेश कुमार भी उपस्थित रहे read more
- Post by Admin on Jul 19 2024
लखीसराय: अपने रिश्तेदार संग घर से फरार हुई एक युवती को ढूंढ़ती हुई फुलवारीशरीफ थाना पुलिस की टीम अपहृता के परिजन संग लखीसराय पहुंची। जिसकी मदद करते हुए स्थानीय कबैया थाना की पुलिस टीम ने सहयोग करते हुए अपहृता को मोबाईल लोकेशन के आधार पर पीएनबी गली में कुछ दूर स्थित नया टोला हसनपुर से बरामद किया। जानकारी के अनुसार युवती संजय कुमार की 21 साल की पुत्री अंजना कुमारी है। read more
- Post by Admin on Jul 19 2024
लखीसराय: जिले के बड़हिया थाना की पुलिस ने कांड संख्या 181/24 में नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। इसकी जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष बड़हिया ने बताया कि पकड़ाया अभियुक्त वार्ड 3 नौवा टोली बड़हिया निवासी प्रदीप वर्मा का पुत्र राकेश कुमार उर्फ शुक्ला है। मारपीट मामले में एक पकड़ाया जिले के तेतरहाट थाना की पुलिस ने शुक्रवार को मारपीट मामले के एक अभियुक्त को उसके घर से read more
- Post by Admin on Jul 18 2024
मुजफ्फरपुर: जिले के मोतीझील पुल पर लगे स्ट्रीट लाइट बॉक्स खुला रहने के कारण आने-जाने वाले राहगीरों के साथ बड़ी अनहोनी होने की आशंका बढ़ गई है। सभी पोल में लाइट लगी हुई है और बिजली चालू है, लेकिन बॉक्स के खुले रहने से बिजली के तार भी खुले हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा मंडरा रहा है। विशेषकर बरसात के मौसम में यह खतरा और भी बढ़ जाता है। पानी के संपर्क में आने से बिजली के तारों मे read more
- Post by Admin on Jul 18 2024
मुजफ्फरपुर: शहर के मोतीझील पुल पर दिन में जलती स्ट्रीट लाइटें अब आम नजारा बन गई हैं। अक्सर देखा जाता है कि दिन के उजाले में भी स्ट्रीट लाइटें बेवजह जलती रहती हैं, जिससे बिजली की भारी बर्बादी हो रही है। नगर निगम की इस लापरवाही से आम आदमी के टैक्स के पैसे की बर्बादी हो रही है, मगर इस पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। लगातर इस समस्या के बावजूद, नगर निगम का इस पर कोई ध्यान नहीं ह read more