ताज़ा समाचार

दिखाया गया है 14,009 चीज़े में से 8,041-8,050 ।
बंधन बैंक के कलेक्शन एजेंट से 1.8 लाख रुपए की लूट, तीन अपराधी गिरफ्तार
  • Post by Admin on Nov 20 2024

मुजफ्फरपुर : जिले के मुसहरी थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक बड़ी लूट की वारदात सामने आई। अपराधियों ने बंधन बैंक के कलेक्शन एजेंट से 1.8 लाख रुपए एक सैमसंग टैब और एक बायोमैट्रिक मशीन लूट ली। घटना मुसहरी थाना क्षेत्र के स्टेट बैंक के पास स्थित मुसहरी जाने वाली सड़क पर हुई। जहां दो अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने कलेक्शन एजेंट से लूट की। वृद्धि में कड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने घ   read more

सदर अस्पताल में 12 वर्षीय बच्ची के ऑपरेशन में हुआ बड़ा चूक, अपेंडिक्स नहीं था फिर भी हुई सर्जरी
  • Post by Admin on Nov 20 2024

मुजफ्फरपुर : जिले के सदर अस्पताल में एक अजीबोगरीब लापरवाही का मामला सामने आया है। जहां 12 वर्षीय बच्ची के ऑपरेशन में गलत सर्जरी की गई। 28 अक्टूबर को कांटी थाना क्षेत्र के मनपुरा गाँव की रहने वाली प्राची को पेट में दर्द के बाद परिजनों ने सदर अस्पताल में इलाज के लिए लाया था। डॉक्टर ने अल्ट्रासाउंड कराने को कहा और जांच के बाद अपेंडिक्स की समस्या बताई। इसके बाद मंगलवार को ऑपरेशन क   read more

मौसम अलर्ट, पारा लुढ़केगा, ठंड में होगी वृद्धि, 23 नवंबर तक अलर्ट जारी
  • Post by Admin on Nov 20 2024

पटना : मौसम विभाग ने 23 नवंबर तक उत्तर बिहार में ठंड बढ़ने का अलर्ट जारी किया है। आगामी दिनों में पारा गिरकर 13℃ के नीचे पहुँच सकता है। जिससे रात के समय सर्दी और बढ़ेगी। पछिया हवा के प्रभाव से मौसम शुष्क रहेगा और आसमान साफ रहेगा। क्या है मौसम का हाल? मौसम विभाग के अनुसार, 23 नवंबर तक समस्तीपुर और आसपास के इलाकों में ठंड का असर अधिक रहेगा। विशेषकर रात में कनकनी महसूस होगी और न्   read more

बिहार सरकार द्वारा विकलांग व्यक्तियों के लिए यूडीआईडी कार्ड शिविर, 10 बजे से स्वास्थ्य केंद्रों पर बनेंगे कार्ड
  • Post by Admin on Nov 20 2024

पटना : यूडीआईडी कार्ड या विशिष्ट विकलांगता पहचान पत्र भारत सरकार द्वारा विकलांग व्यक्तियों (पीडब्ल्यूडी) के लिए एक राष्ट्रीय डेटाबेस बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई एक पहल है। यूडीआईडी ​​परियोजना के तहत राज्य/केंद्र शासित प्रदेश सरकार द्वारा अधिसूचित सक्षम चिकित्सा अधिकारियों द्वारा ऑनलाइन प्लेटफॉर्म https://www.swavlambancard.gov.in/ के माध्यम से प्रत्येक दिव्यांग को विकलांगता प्रमाण   read more

शराब पीते विडियो वायरल होने पर चौकीदार पर हुई कार्रवाई, भेजा गया जेल
  • Post by Admin on Nov 20 2024

वैशाली : बीते मंगलवार को लालगंज थाना में तैनात चौकीदार नरेश राम का एक वीडियो प्राप्त हुआ। जिसमें वह शराब पीते हुए दिखाई दे रहे थे। पुलिस अधीक्षक ने इस वीडियो की जांच आदेशित की। जांच में पाया गया कि चौकीदार द्वारा शराब पीने की बात सही है। इसके बाद, पुलिस द्वारा उक्त चौकीदार को थाने लाकर ब्रेथ एनालाईजर मशीन से जांच की गई। जिसमें अल्कोहल की मात्रा की पुष्टि हुई। प्रारंभिक कार्रवाई क   read more

सदर अस्पताल में बनी दीदी की रसोई की स्थिति खराब, काम करने में हो रही है कठिनाई
  • Post by Admin on Nov 20 2024

मुजफ्फरपुर : सदर अस्पताल परिसर स्थित दीदी की रसोई का भवन काफी जर्जर हो गया है। रसोई की फर्श पर लगे टाइल्स धसने के कारण वहां आना-जाना मुश्किल हो गया है। जिससे दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है। टाइल्स टूटने से गिरने की स्थिति उत्पन्न हो गई है और इसके कारण हाथ-पैर टूटने की संभावना बनी हुई है। इसके अलावा रसोई की छत और दीवारों की हालत भी अत्यंत खराब हो गई है। दीवारों में बड़ी-बड़ी दरारें   read more

सदर अस्पताल परिसर में प्रदूषण और सफाई कर्मी की लापरवाही से मरीजों को हो रही परेशानी
  • Post by Admin on Nov 20 2024

मुजफ्फरपुर : इन दिनों जिले का प्रदूषण स्तर खतरनाक रूप से बढ़ चुका है। जिससे लोगों के लिए खुले में सांस लेना मुश्किल हो गया है। ऐसे में, सदर अस्पताल के परिसर में सफाई कर्मियों की लापरवाही ने स्थिति को और भी बिगाड़ दिया है। सूत्रों के अनुसार ओपीडी के समय अस्पताल में मरीजों की भारी भीड़ होती है और लंबी कतारों में खड़े मरीजों को पहले काउंटर पर अपना पुर्जा कटवाना होता है। इस ब   read more

तिलक कला बूथ पर हफीजुल हसन ने सपरिवार किया मतदान
  • Post by Admin on Nov 20 2024

मधुपुर : मधुपुर विधानसभा क्षेत्र के तिलक कला बूथ संख्या 217 पर आज मतदान प्रक्रिया में उत्साह देखने को मिला, जब हफीजुल हसन ने सपरिवार अपने मताधिकार का प्रयोग किया। हफीजुल हसन, जो कि क्षेत्र के एक प्रमुख नागरिक हैं, ने इस महत्वपूर्ण दिन पर अपनी पत्नी और बच्चों के साथ मतदान किया और अन्य नागरिकों को भी मतदान के लिए प्रेरित किया। हफीजुल हसन ने मतदान के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि यह लोकतं   read more

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में मतदान जारी, मोहन भागवत, सचिन तेंदुलकर और बॉलीवुड सितारों ने किया मतदान
  • Post by Admin on Nov 20 2024

मुंबई : महाराष्ट्र में बुधवार को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है और इसे लेकर राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से मतदान की खबरें आ रही हैं। चुनाव के इस महत्वपूर्ण दिन पर, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत, क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर सहित कई बॉलीवुड सितारों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। सचिन तेंदुलकर, जिन्होंने मुंबई में मतदान किया, ने मतदाताओं से लोकतां   read more

ठाकुरगांव में बेटे की हत्या, मां-बाप पर आरोप, पुलिस तलाश में जुटी
  • Post by Admin on Nov 20 2024

रांची : जिले के ठाकुरगांव थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक मां और पिता ने मिलकर अपने बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना के बाद शव को घर में बंद कर दोनों फरार हो गए। सूचना मिलने के बाद ठाकुरगांव पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है।   read more